जालंधर में अवैध हथियार बरामद

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जालंधर पुलिस ने अवैध हथियार खरीद-फरोख्त और तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पंजाबी यूट्यूबर भी शामिल है।

By : शिवम् पांडेय

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाबी यूट्यूबर मनी शौकर उर्फ मनप्रीत सिंह भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से कुल 5 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं।

नाकाबंदी के दौरान रोकी गई स्कॉर्पियो

डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर के मुताबिक, 18 सितंबर को जंडियाला मोड़ पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका गया। पुलिस का आरोप है कि वाहन में सवार एक व्यक्ति ने टीम पर पिस्तौल से फायर करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, चौकी जंडियाला प्रभारी एसआई नरिंदर मोहन ने आरोपी का हाथ पकड़कर उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दो गोलियां चल गईं, जो पास स्थित एक ढाबे की दीवार में जा लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन में मौजूद दोनों लोगों को पकड़ लिया।

ग्लॉक 19 समेत 5 पिस्तौल बरामद

पुलिस के मुताबिक, मौके से ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक 19 पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार और पिस्तौल तथा दो अतिरिक्त कारतूस बरामद करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 5 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शौकर निवासी गांव अट्टी बाजा, फिल्लौर, जालंधर, दिलप्रीत सिंह निवासी गांव धर्म सिंह वाला, जिला मोगा और मेहर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी न्यू आजाद नगर, लुधियाना के रूप में हुई है।

हथियार तस्करी के नेटवर्क की जांच

पुलिस ने इस मामले में 19 सितंबर को थाना सदर, कमिश्नरेट जालंधर में केस दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इनके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस सोशल मीडिया से जुड़े अन्य लोगों और इंफ्लुएंशर से संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा है कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
 

संबंधित सामग्री

राजस्थान हाईकोर्ट में पहली बार रात में सुनवाई: रात 10 बजे शुरू हुई कार्यवाही, 2 बजे आया फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट में पहली बार रात में सुनवाई: रात 10 बजे शुरू हुई कार्यवाही, 2 बजे आया फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट ने रविवार देर रात को असामान्य सुनवाई करते हुए निकाय चुनाव से पहले कई पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई।

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में निर्धारित है।

उत्तर प्रदेश ATS ने AQIS से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश ATS ने AQIS से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश ATS ने अलकायदा के भारतीय उपमहाद्वीप शाखा से जुड़े एक मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मकसूद अली को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर