जन-जन की सरकार कार्यक्रम

CM धामी ने सहसपुर में जन-जन की सरकार कार्यक्रम में लिया भाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर में आयोजित जनसेवा शिविर में भाग लिया, जहां 700 से अधिक शिविरों में 5 लाख लोगों ने भाग लिया।

CM धामी ने सहसपुर में जन-जन की सरकार कार्यक्रम में लिया भाग

जन-जन की सरकार कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान CM धामी ने कहा राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार खुद उनके द्वार तक पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध कराए।

संवेदनशील, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सुशासन का वास्तविक अर्थ संवेदनशील, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन है। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ है।

700 जनसेवा शिविर आयोजित

CM ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर में 65 दिनों के दौरान लगभग 700 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 5 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग किया। देहरादून जनपद में आयोजित 46 शिविरों में 60 हजार से ज्यादा नागरिकों ने सहभागिता की तथा लगभग 39 हजार लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’

CM ने कहा कि ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ के 5 साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेशभर में जनसेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। 4 जुलाई से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े में अब तक 64 हजार से ज्यादा नागरिकों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान प्राप्त 5,567 जनसमस्याओं में से 4,951 का समाधान सुनिश्चित किया गया है और 2,522 नागरिकों को विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया संचालित की गई है।

1 हजार से अधिक लोगों का पंजीकरण 

मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में आयोजित शिविर में 01 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण-पत्र और अन्य सहायता वितरित की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, विभिन्न मामलों में उनकी कार्रवाई की जानकारी दी।

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

देहरादून में आयोजित मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की अपनी कहानियाँ साझा कीं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर