झारखंड राज्यसभा चुनाव तनाव

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, JMM ने दोनों सीटों पर ठोकी दावेदारी

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया, जिससे कांग्रेस के साथ मतभेद उभर कर सामने आए हैं।

By : रोहन उमक
राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, JMM ने दोनों सीटों पर ठोकी दावेदारी

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, JMM ने दोनों सीटों पर ठोकी दावेदारी

झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला कर कांग्रेस की रणनीति को बड़ा झटका दिया है। इस निर्णय के बाद इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आते दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास में हुई अहम बैठक

बैठक का एक दृश्य

शुक्रवार को मुख्यमंत्री और जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई, जिसमें अधिकांश नेताओं ने पार्टी को दोनों सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करने की सलाह दी।

बैठक के बाद राज्य के मंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता हफीजुल हसन ने बताया कि पार्टी नेताओं ने एकमत से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की परंपरा के अनुसार उम्मीदवार चयन का अंतिम अधिकार जेएमएम अध्यक्ष को सौंपा जाता है। इसी क्रम में हेमंत सोरेन को उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।

जल्द हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

हफीजुल हसन ने संकेत दिया कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जा सकती है। उन्होंने कहा कि देर शाम या अगले दिन तक उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

झामुमो का चुनावी चिन्ह

कांग्रेस पर विश्वास में न लेने का आरोप

जेएमएम विधायक और पूर्व मंत्री बैजनाथ राम ने कांग्रेस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित करने से पहले कांग्रेस ने सहयोगी दल को विश्वास में नहीं लिया। उनके अनुसार, राज्यसभा की दोनों सीटों पर जेएमएम का स्वाभाविक दावा बनता है, इसलिए पार्टी नेताओं ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने का समर्थन किया।

कांग्रेस ने जताया समाधान का भरोसा

जेएमएम के रुख से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस पहले ही प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के जरिए जल्द ही सहमति का रास्ता निकाल लिया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव से पहले उभरे इस घटनाक्रम ने झारखंड की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है और अब सभी की नजरें जेएमएम द्वारा घोषित किए जाने वाले उम्मीदवारों पर टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR के माध्यम से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया का समर्थन किया और कांग्रेस के विरोध को आधारहीन बताया।

हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें सरकार, BJP सांसद सुरेश कश्यप ने CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें सरकार, BJP सांसद सुरेश कश्यप ने CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कर्ज और आर्थिक संकट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। BJP सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026