लैब टेक्नीशियन स्टुडेंट का फंदे में लटकता मिला शव, हत्या की आशंका!

Lab Technician Student Found Dead

लैब टेक्नीशियन स्टुडेंट का फंदे में लटकता मिला शव, हत्या की आशंका!

A lab technician student, Guddu Raja, was found hanging in Patna. His family suspects murder over financial disputes with friends.

लैब टेक्नीशियन स्टुडेंट का फंदे में लटकता मिला शव हत्या की आशंका

लैब टेक्नीशियन स्टुडेंट का फंदे में लटकता मिला शव, हत्या की आशंका! |

Lab Technician Student Dead: पटना में बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान स्थित एक किराए के मकान से PMCH में लैब टेक्नीशियन कोर्स कर रहे छात्र गुड्डू राजा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गुड्डू राजा के रुप में की गई है। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला था।

किराए के मकान में रहता था मृतक

गुड्डू राजा PMCH के आई डिपार्टमेंट में लैब टेक्नीशियन कोर्स (सत्र 2025-27) का छात्र था। वह हीरा चंद्र झा के मकान में किराए पर रहता था।

वहां एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, सुसाइड नोट पर लिखा है-  "मेरा सफर अब यहीं तक था।"

सुसाइड नोट में स्टुडेंट ने क्या लिखा?

मृतक का सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसमें लिखा कि- 'पापा-मम्मी, मैं आपलोगों के साथ हमेशा हूं। अभी फिलहाल मेरा सफर यहीं तक था। जब कभी भी मेरी कमी महसूस हो तो आपलोग मेरे भाई समान दोस्त अनिकेत को याद कर लीजिएगा। अनिकेत भाई, मेरे मम्मी-पापा बहुत स्ट्रांग हैं, लेकिन जब जैसी उनके मदद चाहिए, उनकी हेल्प जरूर कीजिएगा, खासकर बीमारी से संबंधित।'

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

मृतक गुड्डू राजा के पिता नरेश राय, उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि-  'गुड्डू 4 जून को घर से पटना लौटा था। वह पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। 13 मई को उसकी बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह घर गया था।'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि-

'उन्हें बेटे की मौत की जानकारी घटना के करीब 24 घंटे बाद मकान मालिक ने दी। उनके अनुसार, गुड्डू का अपने दो दोस्तों अनिकेत और नीरज के साथ पैसों का लेनदेन था। गुड्डू ने दोनों दोस्तों को करीब 4 लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन वे रकम लौटाने में टालमटोल कर रहे थे।'

पिता ने कहा कि-

'मकान मालिक हीरा चंद्र झा की मिलीभगत से तीनों ने साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या कर दी।'

पिता ने आगे बताया कि-

‘अनिकेत की मां पटना में नर्स है। दो महीने पहले अनिकेत (मधुबनी) ने मेरे बेटे से रुपए लिए थे। उसने बोला था कि मां की सैलरी नहीं आई है। सैलरी आएगी तो लौटा दूंगा।

अनिकेत मेरे बेटे का दोस्त है। साथ ही NEET की तैयारी करता है। इसके अलावा नीरज भी दोस्त है, जो IGIMS में काम करता है। नीरज भी मधुबनी का रहने वाला है।’

बहन मनीषा रानी का बयान 

बहन मनीषा रानी ने कहा कि- 'मेरे भाई ने सुसाइड नहीं किया है। हत्या को सुसाइड का रूप दिया जा रहा है। मेरे भाई से बातचीत हुई थी, तो उसने आज रविवार के दिन मुझे अपना कमरा साफ करने के लिए बुलाया था। मेरे भाई को किसी चीज की कमी नहीं थी। मेरे भाई की हत्या पैसे के चलते की गई है।'

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।


 

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

एक्ट्रेस संचिता उगले की  व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

मनोरंजन

एक्ट्रेस संचिता उगले की व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

संचिता उगले ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। उनकी व्हाट्सएप चैट से पता चला कि वे मानसिक तनाव में थीं और उन्हें अपने करियर को लेकर चिंता थी।

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

मनोरंजन

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

संचिता उगले की आत्महत्या के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में दबाव और टॉर्चर के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर्स की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।