लखनऊ आम महोत्सव का आयोजन

CM योगी ने लखनऊ में आम महोत्सव का किया उद्घाटन, मोदी मैंगो और योगीराज आम ने सभी का ध्यान खींचा

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आम महोत्सव का उद्घाटन किया, जहाँ मोदी मैंगो, योगीराज आम सहित 800 से अधिक प्रकार के आम प्रदर्शित किए गए।

CM योगी ने लखनऊ में आम महोत्सव का किया उद्घाटन, मोदी मैंगो और योगीराज आम ने सभी का ध्यान खींचा

CM योगी ने लखनऊ में आम महोत्सव का किया उद्घाटन

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ आम महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां आए किसानों से आमों की खासियत जानी। इस दौरान सीएम योगी ने आधा किलो का आम देखा और मुस्कुराने लगे। इसके बाद दोनों हाथों में आम लेकर फोटो खिंचवाई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 2 पेटी आम खरीदा।

आम उत्पादकों को किया सम्मानित

CM योगी ने आम उत्पादकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा- ब्रिटेन, यूएई, मलेशिया और कुवैत समेत कई देशों में UP का आम निर्यात होता है। हमने 1 आम को काकोरी ब्रांड का नाम दिया है। इसमें देश के प्रति समर्पण का भाव है। महोत्सव में मोदी मैंगो और योगीराज आम ने सभी का ध्यान खींचा। नूरजहां, लालिमा, बनाना, याकूती और टॉमी एटकिंस मैंगो का भी फेस्टिवल में क्रेज है। 3 दिनों तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चलने वाले आम महोत्सव में 800 से ज्यादा आम की किस्में आई हैं।

UP में AI बेस्ड फार्मिंग

इनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अंबिका, अल्फांसो, याकूति, बनाना मैंगो, आम्रपाली, रटौल और लखनऊ सफेदा जैसी मशहूर किस्में शमिल हैं। मैंगो फेस्टिवल में आम से बने अचार, जूस, पल्प और दूसरे प्रोडक्ट भी आए हैं। CM योगी ने कहा - आम को संरक्षित करने के लिए किसानों को बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमें UP में AI बेस्ड फार्मिंग को आगे बढ़ाना है। ई-कॉमर्स और ग्लोबल एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए हम काम कर रहे हैं। 

सुबह 11 बजे से शाम 9 बजे तक प्रदर्शनी

आम महोत्सव में प्रदर्शनी रोज सुबह 11 बजे से चालू होगी जो शाम 9 बजे तक खुली रहेगी। यहां कोई टिकट नहीं लगेगा। आम की सभी वैराइटी फ्री में देख पाएंगे। अचार, जूस, आम का रसगुल्ला, आम की जलेबी, अमावट खरीद सकेंगे।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026