मध्यप्रदेश CM दुबई में

CM डॉ. यादव की VFS ग्लोबल के साथ दुबई में बैठक, MP में वीज़ा सेवाओं और पर्यटन कौशल प्रशिक्षण के विस्तार पर चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के दौरान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

By : दिव्या मिस्त्री
CM डॉ. यादव की VFS ग्लोबल के साथ दुबई में  बैठक, MP में वीज़ा सेवाओं और पर्यटन कौशल प्रशिक्षण के विस्तार पर चर्चा

दुबई/भोपाल, 8 सितंबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित तीन दिवसीय 'एआईएम कांग्रेस-2026' के तीसरे दिन ताज दुबई में अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ वीएफएस ग्लोबल के वैश्विक प्रमुख श्री अमित साइचर की सौहार्दपूर्ण एवं परिणामोन्मुखी बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य में निवेश, रोजगार, वीज़ा सेवाओं की सुलभता, पर्यटन तथा युवाओं के कौशल विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

भोपाल और इंदौर में वीज़ा सेवाओं का होगा विस्तार

बैठक के दौरान राज्य में अंतरराष्ट्रीय आवागमन को सरल और सुलभ बनाने के लिए वीज़ा आवेदन सेवाओं के विस्तार पर प्रमुखता से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीएफएस ग्लोबल को भोपाल और इंदौर में वीज़ा आवेदन सेवाओं का दायरा बढ़ाने तथा क्षेत्रीय पहुंच को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही, राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और यात्रियों की मांग के अनुरूप मध्यप्रदेश में अतिरिक्त सेवा सुविधाएं विकसित करने तथा तकनीकी आधारित नागरिक-आवेदक सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।

पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं को मिलेगा वैश्विक प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं की रोजगार-योग्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। चर्चा के दौरान स्थानीय युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर विचार किया गया। वीएफएस ग्लोबल व्यावसायिक शिक्षा और पेशेवर प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं की कार्यक्षमता को निखारने में सहयोग करेगा, जिससे प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश की मजबूत साझेदारी

वर्ष 2001 में स्थापित वीएफएस ग्लोबल वर्तमान में भारत सहित विश्व के 169 देशों में अपनी सेवाएं दे रही है और वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने ₹1,356.55 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उपयुक्त सार्वजनिक एवं संस्थागत साझेदारियों के माध्यम से प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रशासनिक और नागरिक सेवाओं को अपनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कंपनी को प्रदेश में विभिन्न पहलों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्वेताम्बर जैन समाज के नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर