मध्यप्रदेश-दुबई निवेश बैठक

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की क्रेसेंट ग्रुप के सीईओ के साथ वन-टू-वन मीटिंग, एनर्जी-टेक्नोलॉजी पर हुई अहम चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में AIM कांग्रेस 2026 में भाग लिया और निवेश तथा विकास पर जोर दिया।

By : दिव्या मिस्त्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने की क्रेसेंट ग्रुप के सीईओ के साथ वन-टू-वन मीटिंग, एनर्जी-टेक्नोलॉजी पर हुई अहम चर्चा

भोपाल/दुबई, 8 सितम्बर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित 'एआईएम कांग्रेस-2026' (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को यूएई के बिजनेस-फिलैंथ्रॉपी के लिए स्पेशल एनवॉय और क्रेसेंट एंटरप्राइजेज के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बद्र जाफर से मुलाकात की। दोनों के बीच एनर्जी, इंफ्रास्टक्चर, पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स सहित कई सेक्टरों पर चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जाफर को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 के लिए आमंत्रित किया। बैठक में दोनों ने आपसी सहयोग को मजबूत करने की बात कही। 

लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप की जाएगी

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कंपनी के चीईओ जाफर के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि सस्टेनेबल आर्थिक विकास को सपोर्ट करने वाली रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं संचालित की जाएं। मध्यप्रदेश के प्रमुख प्रोडक्शन क्लस्टर्स के लिए लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और एक्सपोर्ट-सक्षम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। टेक्नोलॉजी-आधारित एंटरप्राइजेज और स्केलेबल मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप्स में इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दिया जाए। इतना ही नहीं क्रेसेंट ग्रुप सस्टेनेबल अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसोर्स एफिशिएंसी और सर्कुलर-इकोनॉमी की पहल भी करेगा। कंपनी राज्य आधारित परियोजनाओं के लिए इंटरनेशनल पार्टनरशिप, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और मार्केट एक्सेस पर भी ध्यान देगी। क्रियान्वयन के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरप्राइज अवसरों के लिए लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप की जाएगी। 

बद्र जाफर ने कहा कि वे प्रतिनिधिमंडल के साथ जीआईएस में शामिल होंगे तथा अपने पारिवारिक व्यवसाय ‘क्रेसेंट एंटरप्राइजेज’ के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी एवं अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। वे अपने उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुषार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी भेज रहे हैं। बद्र भी 10-12 निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे।

इन सेक्टरों में काम करती है कंपनी

कंपनी के सीईओ जाफर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि क्रेसेंट ग्रुप एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट में रुचि रखने वाला डाइवर्सिफाइड बिजनेस ग्रुप है। क्रेसेंट पेट्रोलियम और क्रेसेंट एंटरप्राइजेज कंपनी के प्रमुख बिजनेस प्लेटफॉर्म हैं। उनकी कंपनी सस्टेनेबल, इनोवेटिव और ग्रोथ ओरिएंटेड बिजनेस वेंचर्स जैसे कई सेक्टरों में फोकस करती है। कंपनी मिडिल ईस्ट में काम करती है। इसका मुख्यालय शारजाह में है। 

एमपी में संभावनाओं की भरमार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जाफर को बताया कि मध्यप्रदेश में एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट सेक्टर में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी और ट्रेन कनेक्टिविटी बेहतर है। कुछ ही घंटों में प्रदेश में तैयार उत्पाद देश के किसी भी कोने में पहुंचाए जा सकते हैं। प्रदेश हर तरह की संभावना से भरा हुआ है। उन्होंने जाफर से कहा कि वे जीआईएस-2027 में भाग लें और खुद मध्यप्रदेश को नजदीक से देखें।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्वेताम्बर जैन समाज के नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर