मध्यप्रदेश की वैश्विक पहचान

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

By : दिव्या मिस्त्री
यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की पुरासंपदा को वैश्विक पहचान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उदयगिरि गुफाएं, बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला और चंबल घाटी के मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिल रही है। 

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को भी विश्व पटल पर पहचान मिल रही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को भी विश्व पटल पर पहचान मिल रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विश्व धरोहर के रूप में पहचान मिली है। निश्चित ही हर्ष और गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी मध्यप्रदेशवासी  मिलकर अपनी विरासत के संरक्षण, संवर्धन और उसे विश्वभर तक पहुंचाने के संकल्प को अधिक मजबूत करें।

संबंधित सामग्री

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत में ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर