मध्य प्रदेश में भारी बारिश

MP में बारिश का कहर, 2 जिलों में रेड अलर्ट और 13 में ऑरेंज अलर्ट!

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, लैंडस्लाइड और बाढ़ से खतरा बढ़ा, मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

By : दिव्या मिस्त्री
MP में बारिश का कहर, 2 जिलों में रेड अलर्ट और 13 में ऑरेंज अलर्ट!

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है और कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में सड़कें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सीधी में लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

सीधी के कैमूर पहाड़ की मूड़ा घाटी में लैंडस्लाइड के कारण सीधी-UP मार्ग बंद हो गया है। पहाड़ी से बड़े पत्थर और पेड़ सड़क पर गिर गए हैं। सड़क के नीचे 100 फीट से ज्यादा गहरी खाई होने के कारण यहां हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

छतरपुर में स्कूल बंद, मकान ढहा

छतरपुर में मूसलाधार बारिश को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं लवकुशनगर में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान गिरने का वीडियो भी सामने आया है। लगातार बारिश के चलते जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

उमरिया में महिला बाढ़ में बही

उमरिया में बाढ़ के तेज बहाव में एक महिला बह गई, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोग महिला को खोजने में जुटे हैं। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खतरा लगातार बना हुआ है।

चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर घटा

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। पिछले चार दिनों से जिन सड़कों पर नावें चल रही थीं, वहां अब दोबारा वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर मार्ग अभी बंद है।

बरगी बांध के गेट खोले गए

मंडला में नर्मदा का जलस्तर 436.1 मीटर पहुंच गया है। जबलपुर में बरगी बांध का जलभराव 93 फीसदी से ज्यादा हो गया है। इसके बाद बांध के गेट खोले गए हैं। पानी छोड़े जाने से नर्मदा के घाटों पर जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना है।

टीकमगढ़-दमोह में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने टीकमगढ़ और दमोह में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में आने वाले घंटे मध्य प्रदेश के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ, ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन संबंधी अधिसूचना को वैध ठहराया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ, ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन संबंधी अधिसूचना को वैध ठहराया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने रिट याचिका को खारिज कर राज्य शासन की अधिसूचना की वैधता को मान्यता दी, जिससे राज्य परिवहन प्राधिकरण अगली कार्यवाही कर सकेगा।

14 Oct 2026
CM फेलोज,विकास गतिविधियों,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन,प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे-CM डॉ. यादव

CM फेलोज,विकास गतिविधियों,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन,प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे-CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने युवा विकास कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें युवा प्रोफेशनल्स को विकासात्मक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।

14 Oct 2026
Navratri Special: व्रत के खाने को बनाएं चटपटा, घर पर बनाएं 5 तरह की फलाहारी चटनी

Navratri Special: व्रत के खाने को बनाएं चटपटा, घर पर बनाएं 5 तरह की फलाहारी चटनी

नवरात्रि व्रत के दौरान विभिन्न प्रकार की चटनियाँ बनाकर फलाहारी व्यंजनों का स्वाद बढ़ाया जा सकता है, जैसे धनिया, नारियल, मूंगफली, दही-पुदीना, और इमली-खजूर चटनी।

14 Oct 2026
नवरात्रि पर खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने खातों में ट्रांसफर किए 1834 करोड़

नवरात्रि पर खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने खातों में ट्रांसफर किए 1834 करोड़

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण और विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें लाड़ली बहना योजना और अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

14 Oct 2026
आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया! चौथे टी20 में वेस्टइंडीज के सामने करो या मरो की चुनौती

आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया! चौथे टी20 में वेस्टइंडीज के सामने करो या मरो की चुनौती

भारतीय टीम 14 अक्टूबर को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के साथ चौथे टी20 मैच में भिड़ेगी। भारतीय टीम सीरीज जीतने की कोशिश में होगी, वहीं वेस्टइंडीज वापसी की उम्मीद में होगी।

14 Oct 2026