शिक्षक पर गंभीर आरोप

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ गलत हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला ग्राम पिपल्या तुखार का है, जहां घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

छात्रा को झोपड़ी में ले जाने का आरोप

पिपल्या तुखार स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव पर आरोप है कि उसने स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर पास के खेत में बनी झोपड़ी में बुलाया। आरोप है कि झोपड़ी में शिक्षक ने छात्रा के साथ गलत हरकत की। घटना के बाद बच्ची काफी सहम गई और उसने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। जानकारी गांव में फैलते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी।

पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने की मारपीट

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक योगेंद्र जाटव को पकड़ लिया। इसके बाद उसे एक पेड़ के तने से रस्सी के सहारे बांध दिया गया। वायरल वीडियो में ग्रामीण शिक्षक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक लोगों से उसे छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई जारी रखी। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार कर भेजा जेल

मामले की सूचना मिलने पर ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक योगेंद्र जाटव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाकर आगे की जांच कर रही है।

ग्रामीणों पर भी दर्ज हुआ केस

पुलिस ने शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। शिक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे बंधक बनाने और मारपीट करने वाले अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में चीतों की विमुक्ति के साथ वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में वृद्धि होगी।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर