मध्यप्रदेश जहरीली शराब कांड

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस ने सागर में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे छापेमारी के दौरान पकड़ा।

By : दिव्या मिस्त्री
सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश पुलिस को सागर जहरीली शराब कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सागर पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की टीम को देखकर तीन फायर किए। जवाब फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है। उसके ऊपर 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जहरीली शराब मामले को लेकर स्पष्ट कह चुके हैं कि यह घटना दुखद है। कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार सख्त है। प्रशासन को इस कांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस घटना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कांड के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मामले में हो रही कार्रवाई की पल-पल मॉनिटरिंग की। 

पुलिस ने की घेराबंदी

बता दें, 13 सितंबर को तड़के बहरोल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सागर शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत मड़ैया के पास जंगल में है। संभावना है कि वह मुख्य मार्ग बंडा-बहरोल से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंदा जाए। यह सूचना मिलते ही एसपी ने थाना बान्द्री प्रभारी सतेन्द्र  सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने, आसपास के थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमों ने वहां चारों तरफ घेराबंदी कर दी। 

आरोपी ने की फायरिंग

पुलिस टीम को देखकर आरोपी शिवांजय राजपूत ने फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिस की टीम पर तीन फायर किया। उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड गोली चलाई। इनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी राजपूत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

संबंधित सामग्री

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर