गणेश पंडाल हादसा

मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 की मौत, कई घायल

मंडला के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में बिजली का तार टूटने से चार युवकों की मौत हो गई और तीन घायल हुए।

By : चंचल खेडकर
मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 की मौत, कई घायल

मंडला। जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह गणेश पंडाल में बड़ा हादसा हो गया। पंडाल में सो रहे युवकों के ऊपर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार गिरते ही पंडाल में करंट फैल गया। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। उस समय पंडाल में 7 से 8 युवक सो रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बिजली के खंभे पर लगे टीसी और मीटर के पास से तार टूटकर सीधे पंडाल में गिर गया। इसके बाद वहां करंट फैल गया और सो रहे युवक इसकी चपेट में आ गए।

चार युवकों की मौत

हादसे में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) की मौत हो गई। वहीं प्रियांशु समेत 3 लोगों के घायल होने की जानकारी है। गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को जिला अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली कंपनी की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस, बिजली कंपनी और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। नैनपुर एसडीएम आशुतोष ठाकुर के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल प्रशासन और बिजली कंपनी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बिजली का तार किन परिस्थितियों में टूटा और पंडाल में करंट फैलने की वजह क्या रही।

संबंधित सामग्री

भारत ने 85 मेडल के साथ एशियन गेम्स में अभियान समाप्त किया, मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा

भारत ने 85 मेडल के साथ एशियन गेम्स में अभियान समाप्त किया, मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा

भारत ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

भारत के कई राज्यों में मौसमी परिवर्तनों से बारिश और बाढ़ की स्थिति है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान में वृद्धि हुई है।

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

ज्यादा नमक वाली दाल के स्वाद को संतुलित करने के लिए विभिन्न तरीके जैसे बिना नमक वाली दाल मिलाना, नींबू का रस डालना, और घी का तड़का लगाना शामिल हैं।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है, SIR से जुड़े फैसलों को लेकर जवाब तलब किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर