मंडला में लिफ्ट हादसा टला

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे 7 मासूम, परिजनों ने तोड़कर निकाला बाहर, संचालक पर बदसलूकी का आरोप

मंडला के श्रीजी इन होटल में लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से सात बच्चे फंस गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला।

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे 7 मासूम, परिजनों ने तोड़कर निकाला बाहर, संचालक पर बदसलूकी का आरोप

मंडला।जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव स्थित श्रीजी इन होटल में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। होटल की लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आने से सात बच्चे करीब 15 से 20 मिनट तक अंदर फंसे रहे। बंद लिफ्ट में उमस और घुटन के कारण बच्चे घबरा गए और मदद के लिए चीखने-पुकारने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लिफ्ट का दरवाजा तोड़ना पड़ा।

लगातार मदद की गुहार लगाते रहे

जानकारी के अनुसार सभी बच्चे होटल में आयोजित एक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे घर लौटने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई और बच्चे उसमें कैद हो गए। काफी देर तक लिफ्ट नहीं खुलने पर बच्चों में डर और घबराहट बढ़ने लगी। अंदर मौजूद बच्चे पसीने से तर-बतर हो गए और लगातार मदद की गुहार लगाते रहे।

लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला

परिजनों का कहना है कि बच्चों की स्थिति गंभीर होती जा रही थी, इसलिए उन्होंने बिना समय गंवाए लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। आरोप है कि बच्चों के सुरक्षित बाहर आने के बाद राहत जताने के बजाय होटल संचालक टूटे हुए लिफ्ट दरवाजे को लेकर नाराज हो गया और परिजनों के साथ बदसलूकी करने लगा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही

घटना के बाद होटल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय लोगों में होटल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बच्चों को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

संबंधित सामग्री

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में भयानक आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक चार साल का बच्चा और कुछ बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।

बीरभूम के होटल में भीषण आग, 7 की मौत; 9 घायल, सावन सोमवार पर तारापीठ आए थे श्रद्धालु

बीरभूम के होटल में भीषण आग, 7 की मौत; 9 घायल, सावन सोमवार पर तारापीठ आए थे श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली, कमरे में खून से लथपथ मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली, कमरे में खून से लथपथ मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली और युवक गंभीर हालत में मिला। पुलिस जांच में जुटी है और मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है।

खतरे में नौनिहाल! KRH की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची दो महीने की मासूम

खतरे में नौनिहाल! KRH की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची दो महीने की मासूम

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरने से मासूम बच्ची बाल-बाल बची। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं।

डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच बारिश से हाहाकार, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर; जबलपुर-मंडला मार्ग पर संपर्क टूटा

डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच बारिश से हाहाकार, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर; जबलपुर-मंडला मार्ग पर संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण डिंडौरी, जबलपुर और मंडला में जलभराव, नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से 7 परिवारों को शिफ्ट किया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026