कोलकाता होटल में आग, 9 मृत

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में भयानक आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक चार साल का बच्चा और कुछ बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।

By : नरेंद्र सिंह
कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके में मंगलवार देर रात एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में भारतीयों के साथ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं।आग रात करीब 1:45 बजे लगी। इमारत में कई होटल संचालित हो रहे थे। घटना के समय ज्यादातर लोग अपने कमरों में सो रहे थे। आग के बाद पूरी इमारत में तेजी से धुआं भर गया। दम घुटने से कई लोगों की जान चली गई।

80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। इमारत में घना धुआं होने के कारण राहत और बचाव दल को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी मुश्किल हुई।फायरकर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। अब तक करीब 80 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि इमारत में कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि, आग की वास्तविक वजह फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।मंत्री ने यह भी कहा कि इमारत में फायर सेफ्टी और निर्माण नियमों के पालन को लेकर लापरवाही की शिकायतें सामने आई हैं। यहां संचालित हो रहे होटलों में भी कई तरह की अनियमितताओं की बात सामने आई है।

बिल्डिंग मालिक की तलाश में पुलिस

पुलिस के अनुसार, इमारत का मालिक फिलहाल फरार है। न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक के घर समेत कई संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है।जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इमारत में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं और होटल संचालन के लिए जरूरी नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

कुछ दिन पहले बीरभूम में भी होटल अग्निकांड

पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में होटल में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 17 अगस्त को बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई थी और 9 लोग घायल हुए थे।उस हादसे में भी शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह बताया गया था।


 

संबंधित सामग्री

भारत की जुझारू शुरुआत के बाद ब्राजील का पलटवार, 4-0 से जीता ऐतिहासिक मुकाबला

भारत की जुझारू शुरुआत के बाद ब्राजील का पलटवार, 4-0 से जीता ऐतिहासिक मुकाबला

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील के बीच खेले गए मैत्री मैच में ब्राजील ने 4-0 से जीत हासिल की।

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

CISF कैंप में जवान ने की AK-47 से फायरिंग, 4 की मौत; पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर आने को लेकर था विवाद

CISF कैंप में जवान ने की AK-47 से फायरिंग, 4 की मौत; पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर आने को लेकर था विवाद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक CISF जवान ने फायरिंग कर चार साथी जवानों की जान ली। आरोपी जवान गिरफ्तार, विभागीय जांच जारी।

म्यांमार के रखाइन राज्य में एयरस्ट्राइक, 49 लोगों की मौत और 58 घायल; विद्रोही गुट के कब्जे में है इलाका

म्यांमार के रखाइन राज्य में एयरस्ट्राइक, 49 लोगों की मौत और 58 घायल; विद्रोही गुट के कब्जे में है इलाका

म्यांमार के रखाइन राज्य में एक बाजार पर हवाई हमले में 49 लोग मारे गए, 58 घायल हुए। इस इलाके पर अराकान आर्मी का नियंत्रण है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर