शादीशुदा महिला ने करवाई हत्या

शादीशुदा महिला ने अपने दोस्तों से बॉयफ्रेंड को मरवाया,घर बुलाया फिर दोस्तों ने मारकर कुएं में फेंका

छत्तीसगढ़ में एक शादीशुदा महिला ने अपने दोस्तों की मदद से अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करवा दी। महिला ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर हमला करवाया और उसे कुएं में फेंक दिया।

शादीशुदा महिला ने अपने दोस्तों से बॉयफ्रेंड को मरवाया,घर बुलाया फिर दोस्तों ने मारकर कुएं में फेंका

शादीशुदा महिला ने अपने दोस्तों से बॉयफ्रेंड को मरवाया,घर बुलाया फिर दोस्तों ने मारकर कुएं में फेंका

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शादीशुदा महिला ने 3-4 दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया। और फिर घायल अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया। किसी तरह इसकी जानकारी परिजनों को मिली।तब युवक को कुएं से निकलाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान दिलीप कडियम के रूप में हुई है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

एक साल से थे रिलेशनशिप में 

परिजनों के अनुसार, दिलीप का पिछले करीब एक साल से बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। दिलीप को बाद में महिला के विवाहित होने की जानकारी मिली थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि

5 जुलाई को महिला ने दिलीप को शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया था। वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दिलीप पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पहले उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया और फिर धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई गई।

घायल अवस्था में कुएं में फेंका

हमले के बाद घायल अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को बाहर निकाला गया। उसे पहले बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव का पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में परिजनों ने महिला और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

RBI ने Paytm Payments Bank को Scheduled Banks की लिस्ट से हटाया, लाइसेंस रद्द होने के बाद हुई कार्रवाई

RBI ने Paytm Payments Bank को Scheduled Banks की लिस्ट से हटाया, लाइसेंस रद्द होने के बाद हुई कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank को बैंकिंग लाइसेंस की शर्तों का पालन न करने के कारण Scheduled Banks की सूची से हटा दिया है।

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाने के रवैये की कड़ी आलोचना की है।

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर