चारधाम यात्रा की समीक्षा

चारधाम यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

By : शिवम् पांडेय
चारधाम यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

चारधाम यात्रा की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने यात्रा से जुड़े जिलों के डीएम से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

66 लाख से ज्यादा यात्रियों का पंजीकरण

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए अब तक 66,07,749 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। वहीं, 50,56,160 श्रद्धालु धामों में दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए यात्रा मार्गों और धामों में व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत रखने के निर्देश दिए।

भूस्खलन वाले क्षेत्रों पर नजर

CM धामी ने मौसम और भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीम तैनात रखने के साथ ही जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए। केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा और भैरव ग्लेशियर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। इसके अलावा सयानाचट्टी और ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी मार्ग पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।

यमुनोत्री मार्ग पर भीड़ प्रबंधन

मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री धाम से करीब 500 मीटर पहले दूसरा घोड़ा पड़ाव विकसित करने के निर्देश दिए। डंडी-कंडी सेवाओं को व्यवस्थित करने, खरसाली से वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और सूर्यकुंड क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। पैदल मार्ग पर यात्रियों और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही को तय व्यवस्था के अनुसार नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क और चिकित्सा सुविधाओं पर जोर

बैठक में यमुनोत्री पैदल मार्ग के चौड़ीकरण और गंगोत्री मार्ग के चौड़ीकरण व गड्ढामुक्त करने के काम में तेजी लाने को कहा गया। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने के साथ मोबाइल नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में आपात संचार व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। धामों में अलाव सहित जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था और यात्रा व्यवस्थाओं के औचक निरीक्षण पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया।

हेली टिकटों की कालाबाजारी पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं के टिकट निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक वसूली या अनधिकृत टिकट बिक्री की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही हेली सेवाओं का संचालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। CM धामी ने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में त्वरित कार्रवाई और रेस्क्यू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध हो सके।

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, विभिन्न मामलों में उनकी कार्रवाई की जानकारी दी।

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

देहरादून में आयोजित मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की अपनी कहानियाँ साझा कीं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर