मुख्यमंत्री ने पांढुर्णा का दौरा किया

कम वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा-रोजगार और विकास के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा में कम वर्षा की स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। मध्यप्रदेश को नंबर-वन दुग्ध उत्पादक बनाने का लक्ष्य।

कम वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा-रोजगार और विकास के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं

भोपाल/पांढुर्णा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 अक्टूबर को पांढुर्णा पहुंचे। यहां उन्होंने कम वर्षा की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में वर्षा और जल उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में किसानों और आमजन को कम वर्षा के कारण होने वाली संभावित समस्याओं तथा उनसे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि आज पांढुर्णा आना हुआ। पांढुर्णा मध्यप्रदेश का 55वां जिला है। वर्ष 2023 में जिले की घोषणा के बाद से सरकार लगातार विकास के लिए पर्याप्त धनराशि, जिला कार्यालयों और आवश्यक पदों की स्वीकृति दे रही है। कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और कमिश्नर को आवश्यक आकलन तैयार कर हरसंभव सहायता के निर्देश दिए हैं। रोजगार और विकास के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है।

देश का नंबर-वन दुग्ध उत्पादक राज्य बनाना है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किभविष्य की दृष्टि से रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ फूड इंडस्ट्री, दूध प्रोसेसिंग और सहकारी दुग्ध समितियों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसानों की आय बढ़े और पशुपालन को प्रोत्साहन मिले। मध्यप्रदेश वर्तमान में देश में तीसरे नंबर पर दुग्ध उत्पादन करता है। हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश को देश का नंबर-वन दुग्ध उत्पादक राज्य बनाना है।

संबंधित सामग्री

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत में ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर