पर्यटन सीजन में मसूरी का पेयजल संकट गहराया, कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त

मसूरी में पेयजल संकट

पर्यटन सीजन में मसूरी का पेयजल संकट गहराया, कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान पानी की भारी कमी से होटल व्यवसायी और स्थानीय लोग परेशान हैं। यमुना पंपिंग योजना पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पर्यटन सीजन में मसूरी का पेयजल संकट गहराया कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त 

मसूरी में पेयजल संकट |

पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचते ही पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर पेयजल संकट से जूझ रही है। शहर के कई इलाकों में पानी की भारी कमी से होटल व्यवसायी, व्यापारी, होमस्टे संचालक और स्थानीय लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि 144 करोड़ रुपये की यमुना पंपिंग पेयजल योजना की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। मगलवार को मसूरी होटल एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन और होमस्टे संगठन ने SDM कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की। वहीं गढ़वाल जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी भी की गई।

पानी की किल्लत

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पानी की कमी से मसूरी की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में मंदिरों तक में जल चढ़ाने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। वहीं होमस्टे संगठन के अध्यक्ष देवी गोदियाल ने बताया कि पानी की कमी के चलते प्रतिदिन 100 से अधिक पानी के टैंकर शहर में पहुंच रहे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त 

गढ़वाल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि हाल की बारिश से कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और यमुना योजना के दूसरे चरण में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और जल्द सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। उनके अनुसार मसूरी में प्रतिदिन 14 से 15 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा समस्या मुख्य रूप से वितरण व्यवस्था से जुड़ी है।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में भारी यातायात जाम

राज्य

पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में भारी यातायात जाम

नैनीताल में पर्यटन सीजन के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगीं, जिससे शहर के प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

राज्य

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

मसूरी में अस्पताल की बदहाल स्थिति के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। किडनी रोगियों को देहरादून जाना पड़ता है, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी है।

मसूरी में कार दुर्घटना से 4 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार, CM धामी ने जताया दुख

राज्य

मसूरी में कार दुर्घटना से 4 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार, CM धामी ने जताया दुख

मसूरी में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। ये सभी उत्तरकाशी से घूमने आए थे और दुर्घटना सुबह 9 बजे हुई।

मसूरी में युवकों को हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

राज्य

मसूरी में युवकों को हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

मसूरी में युवकों द्वारा कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया और युवक का चालान काटा।

माल रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग, अर्धनग्न युवक ने किया हंगामा

राज्य

माल रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग, अर्धनग्न युवक ने किया हंगामा

पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में कुछ युवकों ने उत्पात मचाया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और पुलिस गश्ती पर सवाल उठे हैं।