पंजाब सरकार की विभिन्न पहलें

स्वास्थ्य से रोजगार और खेल तक, पंजाब में भगवंत मान सरकार का बड़ा अभियान; जानें प्रमुख पहलें

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, कृषि, और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई पहलों की घोषणा की, योजनाओं में 33 लाख सेहत कार्ड और 100 नए क्लीनिक शामिल हैं।

By : रोहन उमक
स्वास्थ्य से रोजगार और खेल तक, पंजाब में भगवंत मान सरकार का बड़ा अभियान; जानें प्रमुख पहलें

स्वास्थ्य से रोजगार और खेल तक, पंजाब में भगवंत मान सरकार का बड़ा अभियान; जानें प्रमुख पहलें

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, कृषि, कानून-व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा, सड़क सुरक्षा, खेल और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का दावा किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के अनुसार, इन पहलों का उद्देश्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ राज्य के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करना है।

33 लाख सेहत कार्ड के वितरण की तैयारी

पंजाब सीएम भगवंत मान

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत करीब 33 लाख कार्डों के वितरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के मुताबिक, लगभग 31 लाख कार्ड जिलों में पहुंच चुके हैं और करीब दो लाख अन्य कार्ड जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है। 2,008 गांवों और वार्डों में विशेष वितरण शिविर लगाए जाएंगे, जहां 400 या उससे अधिक पात्र लाभार्थी हैं। छोटे क्षेत्रों में डोर-टू-डोर वितरण जारी रहेगा। आशा वर्करों को प्रति कार्ड 10 रुपये और आशा फैसिलिटेटर्स को दो रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

1,090 आम आदमी क्लीनिक का नेटवर्क

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत राज्य में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 1,090 हो गई है। सरकार के अनुसार, यहां 107 आवश्यक दवाएं और 47 प्रकार की लैब जांच मुफ्त उपलब्ध हैं। गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व देखभाल, परिवार नियोजन, कुत्ते के काटने का उपचार तथा डायबिटीज और हाइपरटेंशन की जांच भी इन सेवाओं में शामिल है।

कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर जोर

सरकार के अनुसार, संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई में 1,234 गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और विदेशों में मौजूद 10 भगोड़ों को वापस लाया गया है। नशा तस्करी के मामलों में 60,582 एफआईआर दर्ज होने तथा करीब 366 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है। पंजाब पुलिस को हाई-टेक एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस करने के साथ करीब 1.5 लाख लोगों वाली ग्राम रक्षा समितियां गठित की गई हैं।

पंजाब पुलिस

सड़क सुरक्षा के लिए सरकार ने रोड सेफ्टी फोर्स को दुर्घटनास्थल पर पांच मिनट के भीतर पहुंचने का लक्ष्य दिया है। वाहनों में कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाए गए हैं।

सिंचाई और पर्यावरण पर फोकस

मुख्यमंत्री के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंच चुका है और लक्ष्य 100 प्रतिशत कवरेज का है। सरकार ने लगभग 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन नेटवर्क तैयार करने तथा बंद नहरों को फिर से चालू करने की जानकारी दी है।

लुधियाना के हैबोवाल में 65 करोड़ रुपये की लागत से सीबीजी प्लांट की नींव रखी गई है। 2.5 एकड़ में बनने वाला संयंत्र रोजाना करीब 300 टन पशु गोबर का प्रसंस्करण कर लगभग पांच टन सीबीजी और जैविक खाद तैयार करेगा। परियोजना को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

रोजगार, शिक्षा और हॉकी को बढ़ावा

सरकार का दावा है कि विभिन्न विभागों में 70,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। शिक्षा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे, शिक्षक प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षण पर जोर दिया गया है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 882 सरकारी स्कूल छात्रों ने NEET और 125 से अधिक ने JEE Main में सफलता हासिल की।

वहीं, पंजाब पहली बार Asian Champions Trophy 2026 की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा। लीग चरण जालंधर और सेमीफाइनल तथा फाइनल मोहाली में खेले जाएंगे। आयोजन के लिए 25.40 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है और दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

मध्यप्रदेश में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में शिक्षा, नवाचार, और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित होगा, जिसमें 20,000 युवाओं की भागीदारी होगी।

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा और समाजिक समानता पर जोर दिया। स्कूल भवन के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में शिक्षा संवाद में भाग लेकर शिक्षकों को 7वें वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों की गारंटी दी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर