हैंड ग्रेनेड हमले में 13 गिरफ्तार

मोगा हैंड ग्रेनेड हमला: मुख्य आरोपी समेत 13 गिरफ्तार, चार महिलाएं भी शामिल; आतंकी कनेक्शन की जांच जारी

पंजाब के मोगा में सदर पुलिस स्टेशन पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी समेत 13 लोग गिरफ्तार, पुलिस गहन पूछताछ में जुटी।

मोगा हैंड ग्रेनेड हमला: मुख्य आरोपी समेत 13 गिरफ्तार, चार महिलाएं भी शामिल; आतंकी कनेक्शन की जांच जारी

पंजाब के मोगा में सदर पुलिस स्टेशन पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर हमले के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।

गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े संबंधों की जानकारी जुटाई

रविवार को सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों से हमले के मास्टरमाइंड, हथियारों की व्यवस्था और संभावित आतंकी व गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले इस मामले में जम्मू-कश्मीर से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि उस समय पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

गौरतलब है कि 8 जुलाई की सुबह करीब 3 बजकर 15 मिनट पर बाइक सवार दो युवकों ने मोगा-फिरोजपुर रोड स्थित सदर पुलिस स्टेशन परिसर में हैंड ग्रेनेड फेंककर हमला किया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई थी।

आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे विदेश में बैठे किसी गैंगस्टर की साजिश हो सकती है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद हमले की पूरी योजना, फंडिंग और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में अहम खुलासे हो सकते हैं।

संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026