राहुल गांधी का बालाघाट दौरा

राहुल गांधी बालाघाट के जगला गांव पहुंचेबैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से की मुलाकात,1500 लोग मौजूद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में मुलाकात की आदिवासी परिवारों से, जानी उनकी समस्याएं और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति।

राहुल गांधी बालाघाट के जगला गांव पहुंचेबैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से की मुलाकात,1500 लोग मौजूद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा ब्लॉक स्थित जगला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने उन बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों के बीच बैठकर बातचीत की, जिनकी बीमारी के चलते मौत हुई है। राहुल गांधी परिवारों से उनकी समस्याएं और बच्चों के इलाज से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर करीब डेढ़ हजार लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। इस दौरान राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं विधायक अनुभा मुजरे और विवेक पटेल को पुलिस ने रोक दिया।

प्राथमिक स्कूल में बच्चों से भी मिले

जगला गांव पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल का दौरा किया। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से करीब 15 मिनट तक मुलाकात की और उनसे बातचीत की। राहुल ने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से यह जानने की कोशिश की कि उन्हें स्कूल में भोजन किस तरह दिया जाता है और स्कूल की व्यवस्थाएं कैसी हैं।

32 आदिवासी बच्चों की मौत का मामला

बालाघाट जिले में पिछले तीन महीनों के दौरान कुपोषण और मलेरिया से 32 आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। इनमें पांच ऐसे बच्चों के परिवार भी शामिल हैं, जिनकी मौत प्रशासन के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने की बात कही जा रही है। मृत बच्चों की संख्या और मौत के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, ऐसे में मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दौरे को लेकर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी की ओर से इस दौरे को राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया गया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी प्रभावित आदिवासी परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और जमीनी स्थिति जानने पहुंचे हैं। राहुल की परिवारों के साथ मुलाकात के दौरान स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।

आदिवासी वोट का चुनावी गणित

मध्यप्रदेश की आबादी में आदिवासी समुदाय की हिस्सेदारी 21.1 प्रतिशत बताई जाती है। विधानसभा की 230 सीटों में 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा करीब 37 अन्य विधानसभा सीटों पर भी आदिवासी मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तरह करीब 84 विधानसभा सीटों पर आदिवासी मतदाताओं का प्रभाव माना जाता है। लोकसभा की 29 सीटों में 6 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में बालाघाट जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों से जुड़ा कोई भी मुद्दा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत में ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

नागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के विकास की समीक्षा की, उद्योगों को बढ़ावा देने और नागरिक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर