Raigarh accident: एनआरवीएस प्लांट में हुआ बड़ा हादसा... काम कर रहे कई श्रमिक झुलसे

raigarh-accident

Raigarh accident: एनआरवीएस प्लांट में हुआ बड़ा हादसा... काम कर रहे कई श्रमिक झुलसे

raigarh accident एनआरवीएस प्लांट में हुआ बड़ा हादसा काम कर रहे कई श्रमिक झुलसे

Raigarh accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित एनआरवीएस प्लांट में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे प्लांट के फर्नेस सेक्शन में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाके के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार छा गया और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। हादसे के दौरान वहां काम कर रहे कई श्रमिक झुलस गए। [caption id="attachment_112453" align="alignnone" width="300"]Raigarh accident Raigarh accident[/caption]

इलाज ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में जारी

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तराईमाल में स्थित एनआरवीएस प्लांट में हुआ। उस समय बड़ी संख्या में मजदूर फर्नेस सेक्शन में काम कर रहे थे। अचानक हुए ब्लास्ट से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब चार श्रमिकों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में जारी है।

दबाव की स्थिति के कारण फर्नेस में विस्फोट हुआ

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल प्लांट को एहतियातन सील कर दिया गया है ताकि आगे किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि उच्च तापमान और दबाव की स्थिति के कारण फर्नेस में विस्फोट हुआ।

Raigarh accident: सोशल मीडिया पर फैल रही मौत की खबरें अफवाह

पुलिस जांच में जुटी हुई है और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ब्लास्ट की असली वजह क्या थी। पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि एक मजदूर की हालत गंभीर है, लेकिन अभी तक किसी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर फैल रही मौत की खबरें अफवाह हैं।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच और सुधार की मांग कर रहे

प्रशासन ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से प्लांट कर्मियों में भय और चिंता का माहौल है। वहीं स्थानीय लोग इस तरह के हादसों की दोबारा रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच और सुधार की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए

Raigarh accident: यह औद्योगिक दुर्घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों का पालन सही ढंग से किया जा रहा है। प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

संबंधित सामग्री

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

राज्य

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

देश-विदेश

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने NEET की परीक्षा में विफलता के डर से सुसाइड कर लिया। परीक्षा रद्द होने पर उसने अपनी जान दे दी।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।

2 वर्षीय नव्या ने 48 सेकंड में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सभी राजधानियां याद

राज्य

2 वर्षीय नव्या ने 48 सेकंड में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सभी राजधानियां याद

इंदौर की 2 साल की नव्या बाहेती ने मात्र 48 सेकंड में भारत के सभी राज्यों की राजधानियों के नाम याद कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।