Raipur Supercross: सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का जोश

raipur-supercross-2025-cm-vishnu-deo-sai

Raipur Supercross: सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का जोश

raipur supercross सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का जोश

raipur supercross 2025 cm vishnu deo sai: राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है।

100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स शामिल

देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जैसे रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति का जोश जगाया था, वैसे ही यह सुपरक्रॉस चैंपियनशिप जमीन पर युवाओं के जुनून को नई उड़ान दे रही है।

ये सिर्फ रेस नहीं अनुशासन औऱ सुरक्षा का पाठ है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक रेस नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा का पाठ है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना, स्पोर्ट्स टूरिज्म और मोटर स्पोर्ट्स जैसे नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है और युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सुरक्षित रेस करें, अपने कौशल का प्रदर्शन करें और दर्शक जिम्मेदारी के साथ इस खेल का आनंद लें।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक, अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

संबंधित सामग्री

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

राज्य

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर में 75 करोड़ की नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें अनुसंधान और शिक्षा के केंद्र शामिल हैं।

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

राज्य

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 'गुरु-द्रोही' का आरोप लगने के बाद BJP ने इस्तीफे की मांग की। विवादित वीडियो की जांच में नए तथ्य सामने आए।

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

राज्य

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में 14 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।