रायसेन जिला जेल में गोलीबारी

रायसेन जिला जेल में फायरिंग से हड़कंप! हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली

रायसेन जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी पर गोली चला दी, जिससे प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

By : चंचल खेडकर
रायसेन जिला जेल में फायरिंग से हड़कंप! हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली

रायसेन की जिला जेल में बुधवार सुबह करीब 9 बजे सनसनीखेज घटना सामने आई। हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगने से प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल प्रहरी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल एम्स रेफर कर दिया।

गेट खुलवाकर भागने की कोशिश?

जानकारी के मुताबिक, कैदी नीलेश ठाकुर/निर्वेदी जेल का गेट खुलवाकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने प्रहरी पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि वह फलों की टोकरी लेकर गेट की ओर आया था। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों की पुलिस और जेल प्रशासन जांच कर रहे हैं।कैदी के खिलाफ पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मुताबिक, उसके खिलाफ 307 और 302 जैसी धाराओं में मामले दर्ज रहे हैं।

गोली लगने के बाद हालत गंभीर

जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक सागर ने बताया कि प्रहरी को पीठ के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। एक्स-रे में गोली फेफड़े के निचले हिस्से के पास दिखाई दी। फेफड़े में पानी जमा होने की बात भी सामने आई है। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भोपाल एम्स रेफर किया गया।

जेल में कट्टा पहुंचा कैसे?

इस पूरी घटना ने जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर जेल के अंदर कैदी तक देसी कट्टा कैसे पहुंचा? क्या सुरक्षा जांच में लापरवाही हुई या किसी अंदरूनी व्यक्ति ने हथियार पहुंचाया?पुलिस और जेल प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही साफ होगा कि कैदी के पास हथियार कैसे पहुंचा और उसने जेल से भागने की कोशिश क्यों की।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।

पंजाब के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को राहत, पेंशन के लिए ₹2,147 करोड़ जारी

पंजाब के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को राहत, पेंशन के लिए ₹2,147 करोड़ जारी

पंजाब सरकार ने 2026-27 के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना में ₹4,000 करोड़ का प्रावधान किया, 24 लाख बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर