पंजाब में बुजुर्गों के लिए पेंशन अपडेट

पंजाब के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को राहत, पेंशन के लिए ₹2,147 करोड़ जारी

पंजाब सरकार ने 2026-27 के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना में ₹4,000 करोड़ का प्रावधान किया, 24 लाख बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य।

By : रोहन उमक
पंजाब के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को राहत, पेंशन के लिए ₹2,147 करोड़ जारी

पंजाब के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को राहत, पेंशन के लिए ₹2,147 करोड़ जारी

पंजाब के लाखों बुजुर्गों के लिए राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक वृद्धावस्था पेंशन के लिए करीब 2,147 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। सरकार के मुताबिक, इस राशि से राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बुजुर्ग सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पात्र लाभार्थियों तक पेंशन की राशि समय पर पहुंचाने पर जोर दे रही है।

वृद्धावस्था पेंशन के लिए ₹4,000 करोड़ का बजट प्रावधान

पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सरकार का कहना है कि इस आवंटन का उद्देश्य राज्य की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और जरूरतमंद बुजुर्गों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

डॉ. बलजीत कौर के अनुसार, वृद्धावस्था पेंशन बुजुर्गों को उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है। इससे उन्हें आर्थिक सहारा मिलने के साथ सम्मानजनक जीवन जीने में भी सहायता मिलती है। सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ हासिल करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

पेंशन आवेदनों के जल्द निपटारे के निर्देश

मंत्री ने जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को वृद्धावस्था पेंशन के आवेदनों के सत्यापन और मंजूरी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समय के भीतर पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र बुजुर्ग को प्रशासनिक देरी या अनावश्यक औपचारिकताओं के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बुजुर्गों और उनके परिवारों से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर योजना का लाभ उठाने की अपील की।

इसके अलावा, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और सामाजिक संगठनों से पात्र बुजुर्गों की पहचान करने तथा योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने को कहा गया है। सरकार के मुताबिक, उसका लक्ष्य राज्य के हर पात्र लाभार्थी तक सामाजिक सुरक्षा सहायता समय पर पहुंचाना है।

संबंधित सामग्री

पराली जलाने पर FIR के पक्ष में नहीं भगवंत मान, बोले- किसानों को नकद प्रोत्साहन मिले

पराली जलाने पर FIR के पक्ष में नहीं भगवंत मान, बोले- किसानों को नकद प्रोत्साहन मिले

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली जलाने पर FIR के विरोध में बयान दिया और केंद्र से किसानों के लिए आर्थिक प्रोत्साहन की मांग की।

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 विदेशी नागरिक भी शामिल

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 विदेशी नागरिक भी शामिल

फरीदकोट पुलिस ने CIA स्टाफ के साथ मिलकर 47 किलो हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद की, चार युवक गिरफ्तार।

अकाली दल के साथ सीट शेयरिंग पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- समझौता हुआ तो बराबरी का होगा

अकाली दल के साथ सीट शेयरिंग पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- समझौता हुआ तो बराबरी का होगा

हरदीप पुरी ने अमृतसर के रोजगार मेले में हिस्सा लिया और नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने ईंधन और नशे के मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी।

पंजाब के पानी पर CM भगवंत मान का दो टूक रुख, बोले- एक बूंद भी बांटने का सवाल नहीं

पंजाब के पानी पर CM भगवंत मान का दो टूक रुख, बोले- एक बूंद भी बांटने का सवाल नहीं

पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि राज्य के पास अतिरिक्त पानी नहीं है और अन्य राज्यों के साथ पानी बांटने का कोई सवाल नहीं है।

पंजाब में AAP का बड़ा डोर-टू-डोर अभियान, 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य घर-घर पहुंचाएंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड

पंजाब में AAP का बड़ा डोर-टू-डोर अभियान, 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य घर-घर पहुंचाएंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड

पंजाब 2027 विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने की घोषणा की। मनीष सिसोदिया के अनुसार, यह अभियान पंजाब के सभी मतदान केंद्रों को कवर करेगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर