राजस्थान में हरित पहल

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जयपुर में बरगद का पौधा लगाकर राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

राजस्थान में हरित पहल

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के झालाना स्थित विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में बरगद का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन के लिए आवश्यक हर संसाधन उपलब्ध कराती है, इसलिए उसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

CM भजनलाल शर्मा ने हरित राजस्थान का संकल्प लिया। CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है और अब वक्त आ गया है कि हम उसे उसका हक लौटाएं। उन्होंने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

आमजन से अपील 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। मुख्यमंत्री शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।  सीएम ने कहा कि हमारे शास्त्रों में जल, पर्वत और वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। मानव शरीर भी प्रकृति के 5 तत्वों से मिलकर बना है। हमारे पूर्वजों ने कभी प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं की, लेकिन आज अंधाधुंध दोहन के कारण लगातार पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन को जन आंदोलन बनाना होगा। 

वृक्षारोपण में अग्रणी स्थान

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान ने वृक्षारोपण के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है। पिछले 2 सालों में प्रदेश में 19 करोड़ पौधे लगाए गए हैं, जबकि वर्ष 2026-27 में 10 करोड़ पौधे लगाने और उनके संरक्षण का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने देश का पहला ग्रीन बजट पेश किया है और पर्यावरण संरक्षण को विकास की प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

संबंधित सामग्री

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, IFS प्रशिक्षुओं से बोले- व्यक्तिगत नहीं, टीम वर्क से करें काम

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, IFS प्रशिक्षुओं से बोले- व्यक्तिगत नहीं, टीम वर्क से करें काम

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उत्तराखंड दौरे पर भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया, पर्यावरण संरक्षण और विकास के संतुलन पर जोर दिया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026