राजस्थान सीएम का उदयपुर दौरा

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: बीड़ा गांव में लगाएंगे चौपाल, ग्रामीणों के बीच बिताएंगे रात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे, वन महोत्सव शुरू करेंगे और ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे।

By : रोहन उमक
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: बीड़ा गांव में लगाएंगे चौपाल, ग्रामीणों के बीच बिताएंगे रात

सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: बीड़ा गांव में लगाएंगे चौपाल, ग्रामीणों के बीच बिताएंगे रात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार और रविवार को दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। खास बात यह रहेगी कि मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच ही गांव में रात गुजारेंगे। दौरे के दौरान वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करने के साथ-साथ देव दर्शन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें भी करेंगे।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा

जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर 2:50 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग के जरिए करीब 3:30 बजे दूध तलाई वन क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

चंदन वन में पौधरोपण कर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चंदन वन में पौधरोपण करेंगे और पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बढ़ाने का संदेश देंगे। इसके बाद वे राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव के लिए रवाना होंगे। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में वे ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। चौपाल के दौरान स्थानीय लोग अपनी समस्याएं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

चौपाल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शनिवार रात बीड़ा गांव में ही विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री का गांव में रुकना ग्रामीणों के साथ सीधा जुड़ाव और जनसंवाद को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

नारी शक्ति रैली को दिखाएंगे हरी झंडी, एकलिंगनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार सुबह बीड़ा गांव का भ्रमण करने के बाद उदयपुर शहर लौटेंगे। यहां राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आयोजित नारी शक्ति रैली को वे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुरू होने वाले ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ में वर्चुअली जुड़ेंगे। दोपहर में वे कैलाशपुरी पहुंचकर भगवान श्री एकलिंगनाथ जी के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

राजसमंद दौरे के बाद उदयपुर में करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री रविवार को कैलाशपुरी से राजसमंद जाएंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम करीब 4 बजे वे दोबारा उदयपुर लौटेंगे।

उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय सभागार में मुख्यमंत्री राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों के विकास और उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री उदयपुर संभाग और सिरोही जिले के जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ विकास योजनाओं, प्रशासनिक कामकाज और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

 सीएम भजनलाल शर्मा

सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम 7:30 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक से जयपुर के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को जनसंवाद, विकास योजनाओं की समीक्षा और प्रशासनिक सक्रियता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026