राजस्थान नगर निकाय चुनाव

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन तेज, अजमेर-उदयपुर की सूची आज देर रात तक संभव

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा नजदीक आने पर BJP और कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय करने में व्यस्त हैं।

By : रोहन उमक
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन तेज, अजमेर-उदयपुर की सूची आज देर रात तक संभव

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन तेज, अजमेर-उदयपुर की सूची आज देर रात तक संभव

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा अब बेहद करीब है। नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। इसे लेकर दोनों दलों में बैठकों और मंथन का दौर जारी है। भाजपा में अलग-अलग संभागों के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुक्रवार को जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में एक बार फिर अहम बैठक हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संभाग प्रभारी, सह प्रभारी और जिला प्रभारियों के साथ नगर निकाय चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जा रही है।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा

भरतपुर और कोटा संभाग पर आज मंथन

शुक्रवार की बैठक में भरतपुर और कोटा संभाग के नगर निकायों में उम्मीदवारों के चयन पर विशेष चर्चा होनी है। इसके अलावा बीकानेर संभाग की कुछ शेष सीटों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बीकानेर नगर निगम की सीटों पर बेहतर तालमेल और मजबूत प्रत्याशियों के चयन को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ उम्मीदवारों के नामों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की।

अजमेर-उदयपुर को लेकर चर्चा लगभग पूरी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अजमेर संभाग के प्रभारी कैलाश मेघवाल ने बताया कि अजमेर और उदयपुर संभाग के नगर निकायों में प्रत्याशी चयन को लेकर विचार-विमर्श लगभग पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि अजमेर संभाग में नवगठित ब्यावर जिले से जुड़े राजनीतिक समीकरणों पर अभी थोड़ी और चर्चा बाकी है। पार्टी हर नगर निकाय की प्रत्येक सीट को गंभीरता से ले रही है और सभी निकायों में जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ उम्मीदवारों का चयन कर रही है।

कैलाश मेघवाल के मुताबिक, यही वजह है कि हर संभावित नाम पर बारीकी से विचार किया जा रहा है और अंतिम निर्णय लेने में समय लग रहा है।

हर सीट के लिए 3 नामों का पैनल

भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया अपनाई है। संभाग प्रभारियों से प्रत्येक वार्ड और सीट के लिए तीन-तीन संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कराकर मंगवाया गया है।

इसके बाद स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की जा रही है। इस दौरान सामने आने वाले नए राजनीतिक समीकरणों और स्थानीय स्तर की जानकारी के आधार पर पैनल में शामिल नामों पर दोबारा विचार किया जा रहा है। इसके बाद मजबूत उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

कैलाश मेघवाल ने संकेत दिए हैं कि अजमेर और उदयपुर संभाग के उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार देर रात तक जारी हो सकती है। हालांकि, भाजपा के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अंतिम सूची जारी होने में अभी और समय लग सकता है।

नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ अब भाजपा और कांग्रेस, दोनों पर जल्द उम्मीदवारों के नाम घोषित करने का दबाव बढ़ गया है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू और भाजपा सांसद महाजन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, विभिन्न मामलों में उनकी कार्रवाई की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बिजली करार से अंकिता भंडारी केस तक विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बिजली करार से अंकिता भंडारी केस तक विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

उत्तराखंड के सीएम धामी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर, बिजली समझौता और जमीन बिक्री के सवालों पर सफाई दी। अंकिता भंडारी मामले में कदम उठाने का भी उल्लेख किया।

किशाऊ बांध परियोजना पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- लड़ाई हमने लड़ी है तो श्रेय भी हमारा

किशाऊ बांध परियोजना पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- लड़ाई हमने लड़ी है तो श्रेय भी हमारा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना का बचाव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर