राष्ट्रपति मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा

सीएम डॉ. यादव ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को पहनाई माला, लिंबोदी में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इस दौरान कई विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा हुई।

सीएम डॉ. यादव ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को पहनाई माला, लिंबोदी में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 जून को इंदौर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक किला मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वाधीनता संग्राम की अमर महानायिका को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। ​इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का अद्वितीय साहस, अमर शौर्य और अदम्य राष्ट्रप्रेम संपूर्ण देश के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लिंबोदी में तालाब में श्रमदान भी किया। इसके अलावा उन्होंने प्राचीन श्री वीरगढ़ी हनुमान मंदिर में प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया और गौ शाला में गौ-माता को चारा भी खिलाया।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अल्पायु में मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह सर्वोच्च बलिदान हर पीढ़ी को देश सेवा और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के गौरवशाली इतिहास को सहेजने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। 

महान वीरों की स्मृतियों का साक्षी है किला

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर का यह ऐतिहासिक किला मैदान क्षेत्र भी हमारी ऐतिहासिक धरोहरों और महान वीरों की स्मृतियों का साक्षी है। ​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026