रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल का मर्डर, दो दिन पहले ही काम पर रखा था नौकर, घटना के बाद से फरार

भोपाल में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या कर दी गई। दो दिन पहले रखे गए नौकर के लापता होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

By : दिव्या मिस्त्री
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल का मर्डर, दो दिन पहले ही काम पर रखा था नौकर, घटना के बाद से फरार

राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में 1 रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर के अंदर गला रेतकर किसी ने हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से दो दिन पहले ही काम पर रखा गया नौकर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब बताया जा रहा है। 

घर के अंदर हुई वारदात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ इस मकान में रहते थे। हत्या की यह वारदात घर के अंदर ही हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से तमाम जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के असली कारणों और वारदात के पीछे की परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

दो दिन पहले रखा गया नौकर हुआ गायब

पुलिस की शुरुआती जांच में इस हत्याकांड से जुड़ा 1  अहम पहलू सामने आया है। बता दें  कि पीड़ित परिवार ने महज दो दिन पहले ही एक नए नौकर को काम पर रखा था, जो इस घटना के बाद से ही घर से लापता बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हत्या में सीधे तौर पर इसी नौकर का हाथ है, लेकिन उसकी संदिग्ध अनुपस्थिति को सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं जैसे लूटपाट के इरादे से वारदात, आपसी रंजिश या अन्य कारणों को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है। लापता नौकर की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर