स्मृति दिवस पर योगी का भाषण

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, CM योगी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM योगी ने कांग्रेस की आलोचना की, विभाजन को कायरता का प्रमाण बताया।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, CM योगी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

स्मृति दिवस पर योगी का भाषण

लखनऊ के लोकभवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें CM योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1947 में हुआ देश का बंटवारा कांग्रेस की कायरता का प्रमाण है। उस वक्त अगर सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश के पास होता तो कोई भी हमारे देश का बाल भी बांका नहीं कर पाता पर कांग्रेस की बुजदिली के कारण देश का बंटवारा हुआ। इस दौरान लाखों की संख्या में हिंदू, बौद्ध, जैन और सिखों का कत्लेआम किया जाएगा। 

भारत के गुलाम होने के 2 कारण

CM योगी ने कहा कि 2 कारणों से भारत गुलाम हुआ था जिनमें से एक कारण आपसी अंतर्विरोध था। जाति, क्षेत्र और भाषा को लेकर अंतर्विरोध और षड्यंत्रों के कारण देश कमजोर होता चला गया। इसका परिणाम गुलामी के रूप में आया। अंतर्विरोधों के कारण हम लड़ ही नहीं सकें। इसका दुष्परिणाम तो होना ही था। देश गुलाम हो गया। सनातन काल से जो भारत एक भारत था वो टुकड़ों में बंट गया।

विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंटरवारे के बाद कांग्रेस राज में शत्रु संपत्तियों की बंदरबांट हुई। निजी संपत्तियां बनाई गईं। होना तो ये चाहिए था कि पाकिस्तान से जो हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख आए थे उन्हें बसाने के लिए मदद करनी चाहिए थी पर उनकी मदद नहीं की। जमीनों की बंदरबांट की गई। उन्होंन कहा कि पहले की तरह आज भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की मानसिकता विभाजनकारी है। ये लोग देश को और समाज को बांटने की राजनीति करते हैं।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR के माध्यम से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया का समर्थन किया और कांग्रेस के विरोध को आधारहीन बताया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026