उज्जैन में भव्य दीपोत्सव

उज्जैन में ऐतिहासिक दीपोत्सव: 25 लाख दीपों से सजेगा शिप्रा तट, नितिन नबीन जलाएंगे ‘आशीर्वाद का दीया’

उज्जैन में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 25 लाख दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

By : दिव्या मिस्त्री
उज्जैन में ऐतिहासिक दीपोत्सव: 25 लाख दीपों से सजेगा शिप्रा तट, नितिन नबीन जलाएंगे ‘आशीर्वाद का दीया’

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में लाखों दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शाम को रामघाट पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर उज्जैन पहुंचे हैं। वे हेलीकॉप्टर से इंदौर से उज्जैन आएंगे और शाम करीब 5 बजे पुलिस लाइन स्थित नए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे दत्त अखाड़ा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

नितिन नबीन नृसिंह घाट से नाव के जरिए रामघाट पहुंचेंगे। इस दौरान वे शिप्रा तट पर मौजूद कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का अभिवादन करेंगे। रामघाट पर मां शिप्रा की आरती में शामिल होने के बाद वे ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करेंगे।

25 लाख से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के अनुसार, शाम 7 बजे सायरन बजते ही रामघाट, नृसिंह घाट, महाकाल लोक और कार्तिक मेला मैदान समेत आठ सेक्टरों में एक साथ 25 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। प्रशासन ने 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा है।

आयोजन के लिए 13,500 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक में 225 दीप सजाए गए हैं। दीप प्रज्ज्वलन के लिए करीब 45 हजार लीटर तेल, 30 लाख रुई की बाती और 25 हजार कपूर की टिकिया की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में करीब 30 हजार वॉलंटियर तैनात रहेंगे।

5 लाख दीपों से बनेगी पीएम मोदी की आकृति

दीपोत्सव का प्रमुख आकर्षण कार्तिक मेला मैदान के पास बनाई जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल आकृति होगी। करीब 50 हजार वर्गफीट क्षेत्र में 240×200 फीट की आकृति को 5 लाख दीपों से तैयार किया जा रहा है। कलाकार फाल्गुनी अग्रवाल अपनी टीम के साथ इसे अंतिम रूप दे रही हैं।

18 सितंबर को भस्म आरती में शामिल होंगे

उज्जैन में रात्रि विश्राम के बाद नितिन नबीन 18 सितंबर की सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद वे इंदौर रवाना होंगे। दीपोत्सव को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्वेताम्बर जैन समाज के नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

सूर्य देवता की भांति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना-CM

सूर्य देवता की भांति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना-CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के 94वें प्राकट्य दिवस महोत्सव में भाग लिया।

युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के युवा धर्म संसद में भाषण दिया, भारतीय संस्कृति की महत्वता पर जोर दिया और आगामी सिंहस्थ की तैयारियों का उल्लेख किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर