उज्जैन मस्जिद विवाद

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का बयान, “जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा”

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने के बाद विवाद बढ़ा। AIMIM नेता मोहसिन अली खान ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

By : दिव्या मिस्त्री
उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का बयान, “जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा”

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। इसी बीच AIMIM के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि “जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा।” वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है।

पुलिस कार्रवाई पर मोहसिन ने उठाए सवाल

वीडियो नागझिरी थाने के बाहर का बताया जा रहा है। मोहसिन अली खान ने कहा कि उनके कई नौजवान थानों के अंदर बंद हैं। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक नौजवान बाहर नहीं आ जाता, तब तक वे लड़ते रहेंगे। उन्होंने मस्जिदों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोगों को बुलाकर मस्जिद बचाने की अपील नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

सड़क चौड़ीकरण की जद में मस्जिद का हिस्सा

सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा हटाया जा रहा है। सोमवार रात तक मस्जिद का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा गिराया गया, जिसमें मुख्य रूप से जालियां और मेहराब शामिल हैं। मंगलवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई दोबारा शुरू की। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया और फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

पथराव के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

सोमवार को कार्रवाई के दौरान तीन बार पथराव हुआ। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान महिला थाना प्रभारी घायल हो गईं। हंगामे के चलते कई इलाकों में बाजार बंद रहे। रात करीब 11 बजे मस्जिद के नीचे की दुकानों को भी खाली कराया गया।

हाईकोर्ट में याचिका हुई डिस्पोज ऑफ

मामले में शाही मस्जिद कमेटी की याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट ने जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर याचिका को डिस्पोज ऑफ कर दिया। समझौते के तहत सड़क के लिए जगह देने, कुछ दुकानें हटाने और बड़ी मीनार को दूसरी ओर शिफ्ट करने पर सहमति की बात सामने आई है।

8 FIR दर्ज, 20 लोग हिरासत में

एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार सोमवार को मामले में कुल 8 FIR दर्ज की गईं। इनमें पथराव, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री और आदेश के उल्लंघन से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रशासन ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में आयोजित एक बड़े कृषि कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने और CM नायडू ने एक कार्यक्रम की आधारशिला रखी।

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज, बोले- स्मित मच्छर पर चुप क्यों?

नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज, बोले- स्मित मच्छर पर चुप क्यों?

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए उन्हें देश में हो रहे विभिन्न मसलों पर बोलने की चुनौती दी है।

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल के छात्रों ने उनकी फिजिक्स शिक्षिका के तानाशाहीपूर्ण व्यवहार और अन्य आरोपों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर