विकसित उत्तर प्रदेश 2047: CM योगी ने 13,800 जनप्रतिनिधियों से की वर्चुअल बातचीत

uttar-pradesh-2047-cm-yogi-virtual-meet-13800-representatives

विकसित उत्तर प्रदेश 2047: CM योगी ने 13,800 जनप्रतिनिधियों से की वर्चुअल बातचीत

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 cm योगी ने 13800 जनप्रतिनिधियों से की वर्चुअल बातचीत

CM Yogi virtual meet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रदेश के नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस संवाद में कुल 13,800 जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 17 नगर निगमों के महापौर, 200 नगर पालिकाओं के चेयरमैन और 545 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएम योगी ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विषय पर अपना विजन साझा किया और नगर निकायों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

सेफ सिटी कॉन्सेप्ट में UP बना अग्रणी

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा और स्मार्ट प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में अब तक 14 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग Integrated Command and Control Centers (ICCCs) से की जा रही है। यह व्यवस्था देश में पहली बार प्रभावी ढंग से लागू हुई है और सेफ सिटी का कॉन्सेप्ट अन्य राज्यों के लिए भी आदर्श बन रहा है।

विजन डॉक्यूमेंट से बनेगी कार्ययोजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि ‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ का विजन डॉक्यूमेंट भविष्य की कार्ययोजना का आधार बनेगा। इसके लिए महापौरों, चेयरमैनों और पार्षदों से महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के शहरी विकास की योजना जनता की आकांक्षाओं और जनप्रतिनिधियों के अनुभवों पर आधारित होगी।

CM Yogi virtual meet: पंच प्रण के साथ नगर निकायों की भागीदारी

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सभी नगर निकायों को ‘पंच प्रण’ (पांच संकल्प) से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य शहरी विकास, सुरक्षा, पारदर्शिता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधा को नई ऊंचाई देना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश के शहर स्मार्ट तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस होंगे।

62 नगर निकायों में होंगे सम्मेलन

सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि 762 नगर निकायों में सम्मेलन आयोजित किए जाएं। इन सम्मेलनों की अध्यक्षता संबंधित नगर निगमों के महापौर करेंगे और इसमें शहरी विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इन सम्मेलनों से न केवल बेहतर सुझाव मिलेंगे, बल्कि शहरी निकायों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।

संबंधित सामग्री

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

राज्य

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

देश-विदेश

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने NEET की परीक्षा में विफलता के डर से सुसाइड कर लिया। परीक्षा रद्द होने पर उसने अपनी जान दे दी।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।

'डील साइन हो गई, जंग खत्म'... ट्रम्प के ऐलान से दुनिया को राहत, जाने समझौते की शर्ते

देश-विदेश

'डील साइन हो गई, जंग खत्म'... ट्रम्प के ऐलान से दुनिया को राहत, जाने समझौते की शर्ते

अमेरिका और ईरान ने वर्साय पैलेस में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और क्षेत्रीय तनाव कम करने पर सहमति हुई।