उत्तराखंड CM धामी की 4611 घोषणाएं

मुख्यमंत्री धामी की 61% घोषणाएं पूरी, योजनाओं पर तेजी से हुआ काम, PWD सबसे आगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4611 घोषणाएं कीं, जिनमें से 2852 पूरी हो चुकी हैं। PWD ने सबसे ज्यादा घोषणाएं पूरी कीं।

By : शिवम् पांडेय
मुख्यमंत्री धामी की 61% घोषणाएं पूरी, योजनाओं पर तेजी से हुआ काम, PWD सबसे आगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से अब तक 4611 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 2852 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, यानी करीब 61 फीसदी काम पूरा हो गया है। वहीं 1397 घोषणाओं पर अलग-अलग स्तर पर काम चल रहा है। इनमें 59 घोषणाएं ऐसी हैं, जो आंशिक रूप से पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी सामने आई। अधिकारियों को घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। फिलहाल 303 घोषणाएं लंबित हैं, जबकि अगस्त 2026 में इनकी संख्या 627 थी।

PWD ने सबसे ज्यादा घोषणाएं पूरी कीं

घोषणाओं पर काम पूरा करने के मामले में लोक निर्माण विभाग सबसे आगे रहा। PWD ने 850 में से 716 घोषणाएं पूरी कर ली हैं। इसके बाद गृह विभाग, शहरी विकास विभाग और धर्मस्व विभाग का नंबर है। वहीं नागरिक उड्डयन, पंचायती राज, युवा कल्याण और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में काम की रफ्तार कम रही। इन विभागों को लंबित घोषणाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

447 घोषणाएं हटाईं या दूसरी में जोड़ी गईं

अब तक 447 घोषणाओं को खत्म किया गया है या समान प्रकृति की दूसरी घोषणाओं में शामिल किया गया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी घोषणाओं पर जल्द फैसला लिया जाए, ताकि लंबित मामलों की संख्या कम हो सके। इसी दौरान मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं से दूसरे राज्यों की संस्कृति और विकास कार्यों को करीब से देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरे युवाओं को नई चीजें सीखने और दूसरे राज्यों के अच्छे कामों को समझने का मौका देते हैं।

संबंधित सामग्री

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति से बनेगा मजबूत उत्तराखंड: CM धामी

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति से बनेगा मजबूत उत्तराखंड: CM धामी

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 'आंगन मिलन' कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों और गर्भवती महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें पोषण किट वितरित की।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखण्ड के खटीमा में आदि रंगोत्सव के दौरान जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किये।

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि अब कैबिनेट बैठकें देहरादून के बजाय प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी, ताकि स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझा जा सके।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर