उत्तराखंड में बलिदान स्मारक

रामपुर तिराहा पहुंचकर CM धामी ने बलिदानियों को किया नमन, लैंड-लव जिहाद पर बोले- कार्रवाई जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलिदान स्मारक पर राज्य आंदोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष को याद किया।

By : शिवम् पांडेय
रामपुर तिराहा पहुंचकर CM धामी ने बलिदानियों को किया नमन, लैंड-लव जिहाद पर बोले- कार्रवाई जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड बलिदान स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य आंदोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्मारक परिसर में बलिदानियों की प्रतिमा स्थल का शिलान्यास भी किया।

बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

CM धामी ने स्मारक के संस्थापक स्वर्गीय पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद किया।

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी

रामपुर तिराहा गोलीकांड की 32वीं बरसी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन में आंदोलनकारियों और बलिदानियों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को प्रदेशवासी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करते रहेंगे।

लंबे संघर्ष के बाद बना उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया। इस दौरान कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके संघर्ष और बलिदान के बाद ही उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। CM धामी ने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों और बलिदानियों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड का विकास करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र, संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति से बनेगा मजबूत उत्तराखंड: CM धामी

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति से बनेगा मजबूत उत्तराखंड: CM धामी

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 'आंगन मिलन' कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों और गर्भवती महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें पोषण किट वितरित की।

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखण्ड के खटीमा में आदि रंगोत्सव के दौरान जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किये।

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था

सिंगीतम श्रीनिवास राव, जिन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में फिल्मों का निर्देशन किया, का चेन्नई में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि अब कैबिनेट बैठकें देहरादून के बजाय प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी, ताकि स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझा जा सके।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर