उत्तराखंड सीएम धामी का थारू समाज संवाद

खटीमा में थारू समाज से मिले सीएम धामी, विकास का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया।

By : शिवम् पांडेय
खटीमा में थारू समाज से मिले सीएम धामी, विकास का भरोसा दिया

उत्तराखंड सीएम धामी का थारू समाज संवाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार देर शाम खटीमा स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने थारू समाज की विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू समाज से उनका जुड़ाव लंबे समय से रहा है और खटीमा से उनका आत्मीय रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि थारू समाज का हर परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के बेहतर अवसर मिलें।

परंपराओं के संरक्षण पर जोर

कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने समाज के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों और थारू संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण को लेकर उठाए जा रहे कदमों के लिए आभार जताया। सीएम धामी ने कहा कि सरकार और समाज के बीच सीधा संवाद विकास की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद करता है। उन्होंने प्रतिनिधियों से सुझाव और उनकी अपेक्षाएं भी जानीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि समाज से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।

रोजगार पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। थारू समुदाय तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में जनजातीय समाज की भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है।

बेटियों के सशक्तिकरण का संकल्प

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि थारू समाज का हर परिवार विकास से जुड़े, युवा आत्मनिर्भर बनें और बेटियां शिक्षा के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की ओर से रखी गई समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भी जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी समाधान पर ध्यान देने की बात कही।

 जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, थारू राणा परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश राणा, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह राणा, सभासद दौलत राणा, ग्राम प्रधान शोभा देवी और जिला पंचायत सदस्य मनोज राणा सहित थारू समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और एडीएम कौस्तुभ मिश्र समेत कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026