उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़, वाहनों की लगी लंबी कतार

उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़, वाहनों की लगी लंबी कतार

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण भारी जाम और होटलों में नो वैकेंसी की स्थिति।

उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़ वाहनों की लगी लंबी कतार 

उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ |

उत्तराखंड में वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर दबाव बढ़ गया है। मसूरी में 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, नैनीताल में होटल-होमस्टे लगभग फुल हो गए, जबकि जोशीमठ में हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहे।

वाहनों की लंबी कतार 

जोशीमठ में विष्णुप्रयाग से आगे तक 25 से 30 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई और सैकड़ों पर्यटक घंटों तक जाम में फंसे रहे। वीकेंड और मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इससे मसूरी, नैनीताल और जोशीमठ जैसे प्रमुख पर्यटन केंद्रों में यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। मसूरी के लाइब्रेरी चौक और कैंपटी रोड पर वाहन रेंगते दिखे, जबकि नैनीताल की माल रोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ बनी रही।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण यात्रा मार्गों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए मार्ग खुले हैं और यात्रा जारी है, लेकिन कई स्थानों पर वाहनों की ज्यादा संख्या के कारण धीमी गति और जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं बद्रीनाथ मार्ग पर जोशीमठ क्षेत्र में 25 से 30 किलोमीटर लंबा जाम लगने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।

पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में भारी यातायात जाम

राज्य

पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में भारी यातायात जाम

नैनीताल में पर्यटन सीजन के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगीं, जिससे शहर के प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।