युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू

उत्तराखंड में आज शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना,युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

उत्तराखंड में युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करने के लिए 'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' की शुरुआत की गई।

By : दिव्या मिस्त्री
उत्तराखंड में आज शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना,युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

आर्थिक परेशानी नहीं बनेगी सपनों की राह में बाधा

योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण किसी प्रतिभाशाली युवा को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से वंचित न होना पड़े। ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों के साथ ही शासकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इससे उच्च शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

UPSC और UKPSC की तैयारी में मदद

योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा रक्षा सेवा परीक्षा, बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी युवाओं को विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा।

उच्च शिक्षा की परीक्षाएं भी होंगी शामिल

प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ योजना में उच्च शिक्षा और पात्रता परीक्षाओं की तैयारी को भी शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को सामान्य प्रवेश परीक्षा, प्रबंधन अभिरुचि परीक्षा, अभियांत्रिकी में स्नातक अभिरुचि परीक्षा और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जैसी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को सबसे बड़ा फायदा

यह योजना खासतौर पर उत्तराखंड के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए उन्हें देहरादून या दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। युवा घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से विशेषज्ञों से पढ़ाई कर सकेंगे और अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर बना सकेंगे।

डिजिटल माध्यम से बढ़ेंगे अवसर

सरकार की इस पहल से शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बीच मौजूद भौगोलिक और आर्थिक बाधाओं को कम करने की कोशिश की गई है। योजना के जरिए राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को समान अवसर देने और उन्हें रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर जोर रहेगा।

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, विभिन्न मामलों में उनकी कार्रवाई की जानकारी दी।

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

देहरादून में आयोजित मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की अपनी कहानियाँ साझा कीं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर