उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाले की जांच

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

उत्तराखंड में scst स्कॉलरशिप घोटला  ed ने लिया बड़ा एक्शन

उत्तराखंड SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन! |

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में PMLA, 2002 के तहत 13.83 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई ED के देहरादून सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

घोटाले की जांच और ED की कार्रवाई

SC-ST स्कॉलरशिप घोटाले की जांच साल 2020 से चल रही है। अब तक ED ने देहरादून के स्पेशल PMLA कोर्ट में 5 अभियोजन शिकायतें दायर की हैं और 5 प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं।

धोखाधड़ी और गबन का मामला

उत्तराखंड पुलिस ने साल 2011-12 से साल 2016-17 के दौरान अनुसूचित जाति  (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया था। बाद में यह मामला ED को ट्रांसफर कर दिया गया।

ED जांच में चौंकाने वाले खुलासे

ED की जांच में सामने आया कि कई प्राइवेट शिक्षण संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति में भारी फर्जीवाड़ा किया। कुल 6,208 दावों में से 2,895 दावे फर्जी पाए गए।

1. 668 अनुपस्थित छात्रों को 3.85 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।
2. 84 असफल छात्रों (जिन्होंने एग्जाम नहीं दिया या फॉर्म नहीं भरा) को 33.65 लाख रुपये वितरित किए गए।
3. 1,662 गैर-रजिस्टर्ड छात्रों को 7.34 करोड़  (7 करोड़ 34 लाख 31 हजार 400) रुपये की राशि दी गई।
4. 47 नॉन-एफिलिएटेड कोर्स के छात्रों को 29.75 लाख (29 लाख 75 हजार 100रुपए) रुपये।
5. 434 डुप्लिकेट/अस्तित्वहीन छात्रों के मामले में 2.00 करोड़ रुपये (2 करोड़ 10 हजार 800 रुपए) जारी किए गए।

ED ने स्पष्ट किया है कि इन आंकड़ों में हर छात्र को केवल एक बार गिना गया है, भले ही उन्हें कई वर्षों या अलग-अलग मोड से स्कॉलरशिप मिली हो।

 चल रही घोटालेबाजी

ED के अनुसार जांच में पता चला कि, कॉलेज मैनेजमेंट और स्टाफ के कर्मचारितयों ने छात्रों के नाम पर बैंक खाते खोले। कई मामलों में कॉलेज स्टाफ के कॉमन मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। बिचौलियों की मदद ली गई और छात्रवृत्ति की राशि बाद में संस्थानों को वापस ट्रांसफर कर दी गई या कैश में निकाल ली गई। इससे वेलफेयर स्कीम का पूरा उद्देश्य ही विफल हो गया।


 

संबंधित सामग्री

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

देश-विदेश

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

चीन की National University of Defense Technology ने एक मच्छर जैसा माइक्रो ड्रोन बनाया है, जो कम पहचान योग्यता और छोटे स्थानों में पहुंचने की क्षमता के कारण चर्चा में है।

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

राज्य

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

बड़वानी के चेतन सोलंकी, जो 12वीं में फेल हो गए थे, ने हार न मानते हुए IIT खड़गपुर में प्रवेश प्राप्त किया और अब कृषि सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया है।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

देश-विदेश

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।