शिक्षिका ने काटे छात्रों के बाल

टीचर ने चाकू से 5 बच्चों के बाल काटे,ड्रेस ब्लेड से फाड़ी; फिर लीव लेकर निकली लेडी टीचर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक शिक्षिका ने 12वीं के छात्रों के बाल काट दिए और उन्हें सबके सामने अपमानित किया।

टीचर ने चाकू से 5 बच्चों के बाल काटे,ड्रेस ब्लेड से फाड़ी; फिर लीव लेकर निकली लेडी टीचर

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं जहा एक लेडी टीचर ने 12वीं कक्षा के 5 छात्रों के बाल चाकू से काट दिए और उनकी स्कूल ड्रेस ब्लेड से फाड़ दी। इसके बाद सबके सामने बच्चों को अपमानित किया और उनकी नोटबुक भी फाड़ दी। जब बच्चे घर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की।इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और आरोपी भूगोल प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। टीचर ने प्रिंसिपल को लिखित माफीनामा देकर भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लीव लेकर स्कूल से चली गई। मामला बढ़ता देख SDM ने स्कूल से 26 जुलाई तक रिपोर्ट देने को कहा है। घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सल्ट स्थित GIC बांगीधार की है।

पीड़ित बच्चों ने क्या कहा

होमवर्क नहीं किया था- होमवर्क न होने पर मैडम ने हमको बाहर निकाला और बैग से ब्लेड और दुकान से चाकू मंगवाकर बाल काटे।
समय पर नहीं काटे थे बाल- छात्रों ने कहा कि मैडम ने उन्हें बाल कटवाने के लिए पहले भी 2-3 बार चेतावनी दी थी, और समय पर बाल न कटवाने के कारण अपनी भी गलती स्वीकार की।

स्कूल के अंदर बाल काटे

राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) बांगीधार (सल्ट, अल्मोड़ा) में 12वीं की क्लास चल रही थी। भूगोल की लेडी लेक्चरर आरजू अफरोज अंसारी ने 5 छात्रों (सौरभ, अनुज नेगी, सूरज बिष्ट, योगेश शर्मा और योगेश जोशी) पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया।

परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा 

बुधवार को जब सहमे हुए बच्चे घर पहुंचे और उन्होंने अपनी फटी ड्रेस और कटे बाल परिजनों को दिखाए, तो मामला गरमा गया। गुरुवार सुबह पीड़ित बच्चों के परिजन, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए।उन्होंने स्कूल परिसर में करीब 2 घंटे तक उग्र प्रदर्शन किया और शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की।

लेडी टीचर ने लिखित माफीनामा सौंपा

मामला तूल पकड़ता देख आरोपी लेडी टीचर ने स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र बगोरिया को एक लिखित माफीनामा सौंपा, जिसमें लिखा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। माफीनामा सौंपते ही लेडी टीचर जरूरी काम का बहाना बनाकर तुरंत लीव (छुट्टी) लेकर स्कूल से निकल गईं, जिससे परिजन और ज्यादा भड़क गए।

SDM और पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम (SDM) रिंकू बिष्ट ने तुरंत संज्ञान लिया और 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया। जांच टीम को सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करके 26 जुलाई तक रिपोर्ट प्रिंसिपल और एसडीएम को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।सल्ट के थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई लिखित FIR दर्ज नहीं हुई है। स्कूल स्तर की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में 2000 नए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को झूठ का प्रयास बताया और मध्यप्रदेश की प्रगति पर जोर दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर