काशी में गंगा नदी की नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू, अब लगेगी लगाम

काशी में नावों का रजिस्ट्रेशन

काशी में गंगा नदी की नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू, अब लगेगी लगाम

काशी में गंगा नदी पर चलने वाली नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसमें हर नाव का अलग रजिस्ट्रेशन नंबर होगा और रूट व किराया निर्धारित होगा।

काशी में गंगा नदी की नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू अब लगेगी लगाम

काशी में नावों का रजिस्ट्रेशन |

काशी में गंगा नदी में चलने वाली नावों के लिए आरटीओ विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां हर नाव का एक रजिस्ट्रेशन होगा और एक रजिस्ट्रेशन पर सिर्फ एक ही नाव चल सकेगी। अन्य नावों के लिए दूसरा रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सभी नावों के लिए RTO की ओर से रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाएगा। उस रजिस्ट्रेशन नंबर पर नाव की पूरी जानकारी दर्ज रहेगी। यही नहीं उन नावों के लिए रूट और किराया भी तय होगा, जिससे नाविकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने पर लगाम लगेगी। 

नावों पर लगेगी लगाम

बनारस में गंगा नदी में नाव और बजड़ों के संचालक को लेकर RTO विभाग स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार कर रहा है। इसके जरिए नावों और बजड़ों के पंजीकरण, शुल्क निर्धारण और रूट संचालन के अलावा कई बिंदुओं पर पूरी जानकारी होगी। बता दें कि इस वक्त गंगा नदी में करीब 4000 नावों का संचालन होता है, जिसमें सबसे ज्यादा मोटर बोट का संचालन किया जाता है। मोटर बोट के कारण गंगा नदी में प्रदूषण के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी ध्वस्त हो रही है, लेकिन अब RTO विभाग ने इन नावों और नाविकों पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दिया है।

2 साल से रजिस्ट्रेशन बंद

अब तक नाव और बजड़ों का पंजीकरण नगर निगम में होता था और करीब 1217 छोटी-बड़ी नाव यहां पंजीकृत हैं, लेकिन 2 साल से नगर निगम में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और नवीनीकरण की प्रक्रिया बंद पड़ी है। इसके बाद भीड़ कम करने और यात्रियों को सुरक्षित सफर मुहैया करने के लक्ष्य से व नाविकों के जवाबदेही तय करने को लेकर RTO प्रशासन आगे आया। RTO की ओर से वाहनों की तरह ही नावों पर नंबर प्लेट लगवाई जाएगी। आरटीओ विभाग नामित इंडियन रजिस्टर आफ शिपिंग की ओर से सर्वेक्षण कर रहा है। 

संबंधित सामग्री

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर  पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

राज्य

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

वाराणसी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून में 2 दिवसीय दौरे पर, CM धामी ने किया स्वागत

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून में 2 दिवसीय दौरे पर, CM धामी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून पहुंची, जहां उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में भाग लिया। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष इंतजाम किए गए।

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

राज्य

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स से हुई। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर दवा खिलाई, बाद में गिरफ्तार हुआ।

घर पर बनाएं बनारस की मशहूर सब्जी-कचौड़ी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं बनारस की मशहूर सब्जी-कचौड़ी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी-सब्जी की रेसिपी, जिसे घर पर बनाकर आप बनारस के असली स्वाद का अनुभव कर सकते हैं।

Child Dies due to Drowning: 13 वर्षीय नाबालिग की गंगा नदी में डूबने से मौत!

राज्य

Child Dies due to Drowning: 13 वर्षीय नाबालिग की गंगा नदी में डूबने से मौत!

A 13-year-old boy, Krish Kumar, drowned in the Ganges in Patna while on a holiday visit to his grandmother's home.