भीषण बस आग हादसा

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई, कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

By : चंचल खेडकर
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक चलती स्लीपर बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। आग फैलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोगों ने बस से कूदकर जान बचाई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई।घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे, जेवर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे बस में आग लगी और कुछ ही देर में पूरी बस इसकी चपेट में आ गई।

आग लगते ही मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा के मुताबिक, आग लगने के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने बाहर निकलने के लिए बस से छलांग लगा दी। इसी दौरान कुछ यात्री आग की चपेट में आ गए।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद बस को ठंडा करने यानी कूलडाउन का काम किया गया, ताकि अंदर की स्थिति की जांच की जा सके।शुरुआती जानकारी में बस के अंदर कुछ यात्रियों के फंसे होने की आशंका भी जताई गई थी। रेस्क्यू और जांच के बाद ही यह पूरी तरह साफ हो सकेगा कि हादसे में कुल कितने लोग प्रभावित हुए।

दिल्ली से महोबा जा रही थी बस

हादसे का शिकार हुई बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है। बस का नंबर BR32 PA8647 है और यह दिल्ली से महोबा जा रही थी। ट्रैवल्स कंपनी की बसों की यूपी और मध्यप्रदेश के अलग-अलग रूट पर भी सर्विस बताई गई है।फिलहाल आग लगने की शुरुआती वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मौके पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

FIR में चालक-परिचालक पर लापरवाही के आरोप

इस हादसे की FIR में यात्री सुनील कुमार ने बस के चालक और परिचालक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, आग लगने से पहले बस के ड्राइवर कैबिन की तरफ से जलने की बदबू आ रही थी।यात्रियों ने कथित तौर पर इसकी जानकारी चालक और परिचालक को दी थी। शिकायत में आरोप है कि इसके बावजूद बस को नहीं रोका गया। कुछ देर बाद ड्राइवर की सीट के पास से आग की लपटें दिखाई देने लगीं।इसके बाद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग बस से बाहर निकल गए, जबकि कुछ यात्री अंदर फंस गए। FIR में इलाज के दौरान 9 यात्रियों की मौत का भी उल्लेख किया गया है।

CM योगी ने लिया संज्ञान

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।अब जांच में यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि बस में आग आखिर किस वजह से लगी और यात्रियों की ओर से जलने की बदबू की शिकायत के बाद बस क्यों नहीं रोकी गई। FIR में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।

संबंधित सामग्री

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7 एवेन्यू सोसायटी में चोरी की एक और घटना में बाइक चुराई गई, निवासियों ने सुरक्षा में सुधार की मांग की।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

CISF कैंप में जवान ने की AK-47 से फायरिंग, 4 की मौत; पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर आने को लेकर था विवाद

CISF कैंप में जवान ने की AK-47 से फायरिंग, 4 की मौत; पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर आने को लेकर था विवाद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक CISF जवान ने फायरिंग कर चार साथी जवानों की जान ली। आरोपी जवान गिरफ्तार, विभागीय जांच जारी।

म्यांमार के रखाइन राज्य में एयरस्ट्राइक, 49 लोगों की मौत और 58 घायल; विद्रोही गुट के कब्जे में है इलाका

म्यांमार के रखाइन राज्य में एयरस्ट्राइक, 49 लोगों की मौत और 58 घायल; विद्रोही गुट के कब्जे में है इलाका

म्यांमार के रखाइन राज्य में एक बाजार पर हवाई हमले में 49 लोग मारे गए, 58 घायल हुए। इस इलाके पर अराकान आर्मी का नियंत्रण है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर