लखनऊ में विकास कार्यक्रम शुरू

CM योगी ने लखनऊ में 413 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नागरिकों से स्वच्छता और सुरक्षा की अपील की।

CM योगी ने लखनऊ में 413 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

लखनऊ में विकास कार्यक्रम शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ' अभियान के अंतर्गत लखनऊ नगर निगम की 413 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान समारोह में उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों की जवाबदेही पर जोर दिया। 

अधिकारी चुराते है गमला

CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नगर निगम के एक समारोह में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहु्ंचाने वालों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ की कार में चलने वाले नगर निगम का 45 रुपये का गमला चुरा लेते है। उन्होंने बताया कि उन्होंने CCTV कैमरे से इस तरह की चोरी की घटना देखी। 

नागरिकों की जवाबदेही

सीएम ने लखनऊ शहर के निवासियों से कहा कि, 'शहर को साफ रखने के लिए सिर्फ नगर निगम के महापौर, पार्षद या सफाई कर्मचारी ही जिम्मेदार नहीं हैं। नागरिकों की जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी होती है। 

घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही फेकें 

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें

नालियों में कूड़ा नहीं फेकें और सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं। 

जनता का पैसा, जनता के लिए

CM योगी ने कहा हम गमला लगाते हैं, कोई कार से आता है और गमला उठाकर ले जाता है। हद है.. अरे जितना कार में तेल लग रहा है, उसमें से नया गमला भी ले सकते हैं।' CM योगी ने कहा कि, 'पैसा जो हम खर्च करते हैं, ये पैसा न मैं दे रहा हूं, न वित्त मंत्री अपने पास से दे रहे हैं। यह जनता जनार्दन का पैसा है और हम उसका उचित नियोजन कर रहे हैं। जनता का पैसा, जनता के लिए और जनता के हित में खर्च होगा। यही PM मोदी का विजन है, यही PM की प्रेरणा है। इसी का परिणाम है कि अब विकास दिखाई देता है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

लखनऊ में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर भारत-जापान के बीच सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026