योगी सरकार की बाल ट्रॉमा योजना

योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें

योगी सरकार ने बाल ट्रॉमा केयर प्रणाली को मजबूत करने के लिए नया रोडमैप तैयार किया, जिसमें गंभीर दुर्घटनाओं के बाद बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

By : शिवम् पांडेय
योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें

योगी सरकार की बाल ट्रॉमा योजना

लखनऊ, 1 अक्टूबर:* योगी सरकार ने बच्चों को गंभीर दुर्घटनाओं और चोटों के बाद समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पीडियाट्रिक ट्रॉमा केयर को मौजूदा इमरजेंसी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने का रोडमैप तैयार कर लिया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के करीब 6 करोड़ बच्चों के लिए हाई-लेवल कम लागत वाली एकीकृत ट्रॉमा केयर व्यवस्था विकसित करना है। इसके तहत अस्पतालों, इमरजेंसी सेवाओं, एंबुलेंस, विशेषज्ञ चिकित्सकों और रेफरल सिस्टम को एक साझा नेटवर्क में जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इस व्यवस्था से हर साल करीब 1,800 जानें बचाने का लक्ष्य रखा गया है।

ट्रॉमा बेड की हिस्सेदारी 12 से 15 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य


योगी सरकार ने बाल ट्रॉमा को यूनिफाइड इमरजेंसी केयर आर्किटेक्चर विकसित करने की योजना बनायी है। इसका आधार गंभीर रूप से घायल बच्चे को दुर्घटना स्थल से लेकर प्राथमिक उपचार, ट्रॉमा सेंटर, विशेषज्ञ उपचार और आगे की देखभाल तक हर स्तर पर समयबद्ध और समन्वित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे इलाज में होने वाली देरी और मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजने में लगने वाले अतिरिक्त समय को कम किया जाएगा। वर्तमान में इमरजेंसी विभागों में ट्रॉमा बेड की हिस्सेदारी करीब 3 से 5 प्रतिशत है, जबकि एकीकृत ट्रामा केयर के जरिये इसे 12 से 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रदेश में अलग-अलग स्तर की ट्रॉमा सुविधाओं का नेटवर्क विकसित करने की योजना है। इसमें लेवल-1 का एक, लेवल-2 के 36 और लेवल-3 के 126 इंटीग्रेटेड ट्रॉमा एवं इमरजेंसी यूनिट (आईटीईएमयू) को विकसित किया जाएगा। इससे कुल 173 इंटरकनेक्टेड सुविधाएं तैयार होंगी और करीब 2,853 नए बेड जुड़ेंगे। इसका मकसद गंभीर रूप से घायल बच्चों को जरूरत के अनुसार जल्द विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराना है। 

'गोल्डन ऑवर' में इलाज पर विशेष फोकस


पीडियाट्रिक ट्रॉमा में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है इसलिए दुर्घटना के बाद तत्काल रिस्पांस, प्रशिक्षित मेडिकल टीम, एंबुलेंस कनेक्टिविटी और उपयुक्त ट्रॉमा सेंटर तक त्वरित रेफरल को एक साथ जोड़ने पर जोर है। इसमें 'गोल्डन ऑवर' के दौरान इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षित मेडिकल टीम, एंबुलेंस कनेक्टिविटी और उचित ट्रॉमा सेंटर तक तेजी से पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए योगी सरकार करीब 45 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 250 अंक उछला; निफ्टी 22,650 के पार

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 250 अंक उछला; निफ्टी 22,650 के पार

भारतीय शेयर बाजार में 6 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई, जहां सेंसेक्स 250 अंक और निफ्टी 100 अंक उछले।

भारत ने 85 मेडल के साथ एशियन गेम्स में अभियान समाप्त किया, मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा

भारत ने 85 मेडल के साथ एशियन गेम्स में अभियान समाप्त किया, मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा

भारत ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

भारत के कई राज्यों में मौसमी परिवर्तनों से बारिश और बाढ़ की स्थिति है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान में वृद्धि हुई है।

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

ज्यादा नमक वाली दाल के स्वाद को संतुलित करने के लिए विभिन्न तरीके जैसे बिना नमक वाली दाल मिलाना, नींबू का रस डालना, और घी का तड़का लगाना शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर