योगी ने दिए राहत निर्देश

बारिश से हुई जनहानि पर तत्काल दिलाएं मुआवजा: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनहानि और संपत्ति क्षति पर मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए।

By : सोनिया रायकवार
बारिश से हुई जनहानि पर तत्काल दिलाएं मुआवजा:  मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बारिश के कारण हुई जनहानि पर प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पीड़ित परिवारों की मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर बारिश के कारण हादसे हुए हैं, वहां प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर प्रभावित परिवारों की मदद करे। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

गिरे घरों और पशुहानि का आकलन

सीएम योगी ने कहा कि बारिश से जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त या गिर गए हैं, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए। इसी तरह जिन लोगों के पशुओं की हानि हुई है, उसका भी आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और मुआवजे का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय से समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता जल्द पहुंच सके।

फसल नुकसान का भी सर्वे

बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन, कृषि विभाग और संबंधित बीमा कंपनियां मिलकर फसलों के नुकसान का आकलन करें और पात्र किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।

राहत कार्य में लापरवाही नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश से प्रभावित परिवारों को समय पर उचित सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत और मुआवजे से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली न हो और प्रभावित लोगों को शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

अयोध्या में 5 से 7 नवंबर तक होने वाले 10वें दीपोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 33 लाख दीपों के साथ रामनगरी रोशन होगी, जिसमें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान जनता की समस्याएँ सुनी और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और राहत सामग्री वितरित की।

संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को पत्र, केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग

संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को पत्र, केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग

दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग की है।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर