मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

युवक मसूरी में गिरफ्तार

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस वर्दी का इस्तेमाल करने और नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी  नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

युवक मसूरी में गिरफ्तार |

मसूरी में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मसूरी पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल कर टोल टैक्स और पार्किंग में फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था। युवक नशे की हालत में वाहन चलाता भी मिला, जिसके बाद पुलिस ने वाहन सीज कर विधिक कार्रवाई की।

पिता की वर्दी का रौब

जानकारी के अनुसार मसूरी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लाइब्रेरी चौक पर एक वैगनआर कार संख्या यूपी-15-डीजेड-2906 आती दिखाई दी। पुलिस को कार के डैशबोर्ड पर रखी उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे टंगी उपनिरीक्षक की वर्दी देखकर संदेह हुआ। पुलिस ने वाहन रोककर जांच की तो चालक की पहचान विनय सिंह निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जांच में वह नशे की हालत में वाहन चलाता पाया गया। 

युवक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

कार में उसके 3 अन्य साथी भी मौजूद थे। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं और टोल टैक्स, पार्किंग तथा अन्य जगहों पर पुलिसकर्मी होने का फायदा लेने के उद्देश्य से वह अपने साथ पुलिस वर्दी और पी-कैप लेकर चल रहा था। युवक ने पुलिस से माफी भी मांगी, लेकिन नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

नो पार्किंग पर भी चला अभियान

अभियान के दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की और मौके पर फिल्म उतरवाई। वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए तथा वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। 

ब्लैक फिल्म पर कटा चालक

मसूरी पुलिस द्वारा अभियान के दौरान कुल 98 चालान किए गए। इनमें 67 चालान नो पार्किंग के तहत न्यायालय भेजे गए। ब्लैक फिल्म के एक चालान में 500 रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर पांच चालानों में कुल 5000 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा एक कार को ड्रिंक एंड ड्राइव में सीज किया गया, तीन दोपहिया वाहन भी सीज किए गए तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 21 चालानों में 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने की अपील की है।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

भोपाल में पुलिस का विशेष अभियान, फरार अपराधियों को किया गिरफ्तार

राज्य

भोपाल में पुलिस का विशेष अभियान, फरार अपराधियों को किया गिरफ्तार

भोपाल में चल रहे पुलिस के विशेष अभियान में दो उच्च इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में कई थानों की पुलिस ने हिस्सा लिया।

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

राज्य

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स से हुई। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर दवा खिलाई, बाद में गिरफ्तार हुआ।

 4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

जुर्म गाथा

4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

In Motihari, Bihar, a maulvi was arrested for attempting to sell four minor girls after trapping them in a 'love trap.' All minors were safely recovered.

दिल्ली अग्निकांड: मालिक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा, बोला - डरकर भाग गया

देश-विदेश

दिल्ली अग्निकांड: मालिक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा, बोला - डरकर भाग गया

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में लगी आग के मामले में मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया और 4 दिन की रिमांड पर भेजा।

मुजफ्फरनगर में रॉकी हत्याकांड का खुलासा: नमक डालकर खेत में दफनाया, पत्नी बेटे के साथ गायब

राज्य

मुजफ्फरनगर में रॉकी हत्याकांड का खुलासा: नमक डालकर खेत में दफनाया, पत्नी बेटे के साथ गायब

मुजफ्फरनगर में 14 दिनों से लापता विकसित की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, कई खुलासे हुए।