पुलवामा हमले की बरसी पर CM डॉ. मोहन ने शहीदों को किया नमन

14-feb-black-day-pulwama-attack-anniversary-cm-dr-mohan-pays-tribute-to-martyrs

पुलवामा हमले की बरसी पर CM डॉ. मोहन ने शहीदों को किया नमन

पुलवामा हमले की बरसी पर cm डॉ मोहन ने शहीदों को किया नमन

14 feb black day: पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी (14 फरवरी) पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की “पुलवामा हमले में प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा के लिए सेना के जवानों के समर्पण पर देशवासियों को गर्व है। मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए जवानों के बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।”

[caption id="attachment_134247" align="alignnone" width="1179"]CM डॉ. मोहन ने शहीदों को किया नमन CM डॉ. मोहन ने शहीदों को किया नमन[/caption]

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीदों के त्याग, साहस और समर्पण को याद करते हुए कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन वीरों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।

40 CRPF जवान हुए थे शहीद

14 feb black day: 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों द्वारा CRPF के काफिले पर विस्फोटक से लदे वाहन से किया गया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। शहीदों के बलिदान ने राष्ट्र में एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

आज मनाते है 'ब्लैक डे'

आज के दिन को पूरे देश में 'ब्लैक डे' या काला दिवस भी कहा जाता है. आमतौर पर 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकवादी हमले के संदर्भ में याद किया जाता है। इस दिन देश ने अपने 40 बहादुर सीआरपीएफ (CRPF) जवानों को खो दिया था।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।