योगी - 2005 में अयोध्या में आतंकी घुसे थे, PAC ने ठक-ठक-ठक कर आतंकियों को मार गि...

2005-ayodhya-terror-attack-pac-eliminates-terrorists-janaki-temple

योगी - 2005 में अयोध्या में आतंकी घुसे थे, PAC ने ठक-ठक-ठक कर आतंकियों को मार गिराया, माता जानकी का बनेगा भव्य मंदिर

योगी - 2005 में अयोध्या में आतंकी घुसे थे pac ने ठक-ठक-ठक कर आतंकियों को मार गिराया माता जानकी का बनेगा भव्य मंदिर 

Ayodhya Ram Mandir Yogi: अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी धूमधाम से मनाई जा रही है। 2 साल पहले आज ही के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया गया। 

प्रभु राम को किया दंडवत प्रणाम

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना और आरती की। फिर रामलला के दर्शन किए। आरती के बाद रक्षामंत्री ने प्रभु राम को दंडवत प्रणाम किया। [caption id="attachment_125795" align="alignnone" width="684"]CM योगी आदित्यनाथ ने किया दंडवत प्रणाम CM योगी आदित्यनाथ ने किया दंडवत प्रणाम[/caption]

Ayodhya Ram Mandir Yogi: परकोटा के मंदिरों पर फहराई धर्म ध्वजा

इसके बाद शंख-मंजीरों की गूंज और ‘सीता राम, सीता राम’ के भजन के बीच राजनाथ सिंह माता अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे, और परकोटा के मंदिरों में पहली बार धर्म ध्वजा फहराई।  पूरी रामनगरी भक्ति भाव में डूबी हुई है।  इस बीच दोनों नेता अंगद टीला पहुंचे और जनसभा को संबोधित भी किया।

‘जवानों ने ठक-ठक-ठक कर आतंकियों को मार गिराया’

Ayodhya Ram Mandir Yogi: CM योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा- पिछली सरकार ने अयोध्या को लहूलुहान कर दिया था। लेकिन, प्रभु श्रीराम की कृपा और बजरंगबली खुद जिसकी रक्षा कर रहे हो, वहां कोई क्या ही बिगाड़ पाएगा। साल 2005 में आतंकियों ने अयोध्या में घुसने की कोशिश की थी। लेकिन, PAC के जवानों ने ठक-ठक-ठक कर उन्हें मार गिराया था।

‘हमने भगवान राम की मर्यादा का पालन किया’

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने भगवान राम की मर्यादा का पालन किया। जैसे श्रीराम का लक्ष्य रावण का संहार नहीं, बल्कि अधर्म का अंत था। हमारा भी वही लक्ष्य था हम भी आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखा कर आए.

माता जानकी का बनेगा भव्य मंदिर 

Ayodhya Ram Mandir Yogi: इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम के अलावा सीतामढ़ी में माता जानकी का भी भव्य मंदिर बनाया जाएगा। PM मोदी लगातार इसकी जानकारी लेते रहते हैं।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।