8 Year Old Girl Murder UP: किराएदार ने 8 साल की बच्ची की गला काटकर कर दी हत्या!

8-year-old-girl-murder-up-news

8 Year Old Girl Murder UP: किराएदार ने 8 साल की बच्ची की गला काटकर कर दी हत्या!

8 year old girl murder up किराएदार ने 8 साल की बच्ची की गला काटकर कर दी हत्या

8 Year Old Girl Murder UP: आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, एक जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की किराएदार ने हत्या कर दी। आटे के कनस्तर में बच्ची की लाश मिली। जांच के बाद आरोपी का पता चला।

बच्ची गुमशुदा हुई, मिली लाश

बच्ची 24 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बाहर खेलने गई थी, फिर वो घर नहीं लौटी। फिर बच्ची की तलाश शुरु की गई। थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पहुंची और आस-पास पूछताछ की और वहां लगे CCTV खंगाले गए। काफी छानबीन के बाद बच्ची की लाश किराएदार के कमरे में एक आटे के कनस्तर में मिला।

   

दरअसल बच्ची की हत्या कर कनस्तर पर भरने के बाद उसके ऊपर आटा डाल दिया था, मां शव देखते ही बेहोश हो गई, वहीं गुस्साएं मोहल्ले के लोगों ने किराएदार के यहां तोड़- फोड़ की।

बच्ची के पिता का बयान

'मंगलवार दोपहर 2 बजे मोहल्ले के कुछ बच्चे आए। बड़ी बेटी उनके साथ खेलने चली गई। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो मैंने सोचा कि ट्यूशन पढ़ने चली गई होगी। शाम के 4:30 बजे तक लौटी नहीं तो उसकी मां को चिंता हुई। फिर हम लोगों ने तलाश शुरू की। ट्यूशन टीचर को फोन कर पूछा। उन्होंने बताया कि बेटी आज आई ही नहीं थी।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'मैंने पुलिस को सूचना दी। मोहल्ले के लोगों के साथ हम बेटी को आसपास खोजते रहे। पुलिस ने गलियों में लगे CCTV खंगाले। इसमें दोपहर 2:00 बजे बेटी गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती नजर आई। फिर वह वहां से वापस जाती दिखी।

पुलिस ने देर शाम मेरी तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली। ACP पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीमें बनाई गईं। पुलिस की एक टीम घर के आसपास के कैमरे देख रही थी। दूसरी टीम घरवालों से बातचीत और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही थी।'

किराएदार हुआ फरार, बढ़ा शक

पिता ने बताया कि- 'तीसरी टीम घरों की तलाशी में लग गई। पुलिस ने मोहल्ले के हर घर की तलाशी ली, मगर मंगलवार को बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच मैंने पुलिस को बताया कि किराएदार सुनील बच्ची के लापता होने के बाद से हमारे साथ था। वह भी बच्ची को तलाश रहा था। वह मेरे साथ गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी गया था।'

आगे कहा कि-

'जब पुलिस मोहल्ले के घरों की जांच करने लगी तो सुनील दिखाई नहीं दिया। वह अपने कमरे पर ताला लगाकर चला गया। मेरे शक जाहिर करने पर पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे किराएदार के कमरे का ताला खोला। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई, तो कनस्तर में बेटी की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी थी। उसके ऊपर एक लाल रंग की रजाई रखी थी।'

DCP सिटी सैयद अली अब्बास का बयान

डीसीपी ने बताया कि- 'छानबीन के दौरान बच्ची का शव कमरे में रखे छोटे आटे के कनस्तर में मिला। जब पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कहा- पहले हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो, उसके बाद ही शव को ले जाने देंगे।'

हालांकि, फिर डीसीपी ने परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि, मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे और दोषी को कड़ी सजा दिलाएंगे। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे 3 डॉक्टरों के पैनल शव का पोस्टमॉर्टम किया। सुबह करीब 8 बजे बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

संबंधित सामग्री

 फलों का राजा आम खाने के साथ-साथ ब्यूटी बढ़ाने के आता है काम!

लाइफ स्टाइल

फलों का राजा आम खाने के साथ-साथ ब्यूटी बढ़ाने के आता है काम!

Mango is not just delicious to eat but also plays a crucial role in enhancing skin's glow through its rich nutrients and face pack recipes.

धार की भोजशाला में आयोजित हुई विशेष पूजा, वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाई जाएगी

राज्य

धार की भोजशाला में आयोजित हुई विशेष पूजा, वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से लाई जाएगी

धार की भोजशाला में विशेष पूजा आयोजित हुई, जहां मां वाग्देवी की प्रतिमा को लंदन से लाने की घोषणा हुई। उत्सव में कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

विजय और तृषा के बारे में पूछे गए सवालों पर भड़की एक्ट्रेस मालविका, पोस्ट वायरल

मनोरंजन

विजय और तृषा के बारे में पूछे गए सवालों पर भड़की एक्ट्रेस मालविका, पोस्ट वायरल

At a promotional event in Chennai, actress Malavika Mohanan was upset by paparazzi questioning her about Vijay and Trisha Krishnan.

MP में लव जिहाद के बाद ‘ज्योतिष जिहाद’ का मामला, फर्जी हिंदू ज्योतिषी बन छात्रा को ठगा,हुआ गिरफ्तार

राज्य

MP में लव जिहाद के बाद ‘ज्योतिष जिहाद’ का मामला, फर्जी हिंदू ज्योतिषी बन छात्रा को ठगा,हुआ गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में शकील खान नामक व्यक्ति ने फर्जी ज्योतिषी बनकर ग्वालियर की एक छात्रा से ठगी की। पुलिस ने शकील को गिरफ्तार किया है।

आज मंत्री बताएंगे ढाई साल के टारगेट और अचीवमेंट: CM डॉ मोहन और जामवाल करेंगे रिव्यू

राज्य

आज मंत्री बताएंगे ढाई साल के टारगेट और अचीवमेंट: CM डॉ मोहन और जामवाल करेंगे रिव्यू

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज सीएम मोहन यादव और मंत्री अजय जामवाल मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।